विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

900 रुपये चुराने के शक में दोस्त की ली थी जान, मिली आजीवन कारावास की सजा nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Tue, 14 Jan 2020 08:04 PM (IST)

जसपुर में होली के दिन युवक की हत्या करने वाले एक युवक को जिला जज नरेंद्र दत्त की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

900 रुपये चुराने के शक में दोस्त की ली थी जान, मिली आजीवन कारावास की सजा nainital news
900 रुपये चुराने के शक में दोस्त की ली थी जान, मिली आजीवन कारावास की सजा nainital news

रुद्रपुर, (ऊधमसिंह नगर), जेएनएन : जसपुर में होली के दिन युवक की हत्या करने वाले एक युवक को जिला जज नरेंद्र दत्त की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला शासकीय अधिवक्ता नंदन सिंह धामी ने बताया कि मोहल्ला नत्था सिंह, जसपुर निवासी ऋषि कांत पुत्र मशी चरण ने दर्ज रिपोर्ट में कहा था कि 27 मार्च 2013 को होली के दिन उनका पुत्र वरुण उर्फ डेविड घर में ही था। इसी बीच वाल्मीकि बस्ती निवासी विक्की पुत्र करन सिंह और मोहल्ले का ही अंशित पुत्र अनिल कुमार सिंह घर आए और डेविड को साथ ले गए। इसके बाद डेविड घर नहीं लौटा। जसपुर थाने में तहरीर दी गई।

मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विक्की और अंशित को हिरासत में लिया।  विक्की ने बताया कि उसे डेविड पर उसके 900 रुपये चुराने का शक था। इसलिए उसे भोगपुर के जंगल में ले गए और उसकी हत्या कर दी। विक्की और अंशित की निशानदेही पर पुलिस ने डेविड की लाश और उसके कपड़े बरामद किए। साथ ही दोनों को जेल भेज दिया था। इस मामले में जिला शासकीय अधिवक्ता नंदन ङ्क्षसह धामी ने 15 गवाह पेश किए। गवाहों के बयानों और पत्रावली का अवलोकन के बाद जिला जज नरेंद्र दत्त की अदालत ने विक्की को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जबकि अंशित पहले ही नाबालिग घोषित हो चुका था। इसके बाद उसकी पत्रावली को अलग कर दिया गया था और मामला किशोर कोर्ट में चल रहा था।

यह भी पढ़ें : नवविहिता ने पति पर दुष्कर्म के बाद गर्भपात कराने का दर्ज कराया मुकदमा