विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गरिमा बनी हिमालयी सुपरवीमेन की ब्रांड एंबेसडर, मिलिंद सोमन ने किया नामित nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sun, 22 Dec 2019 08:46 PM (IST)

उत्तराखंड की उडऩपरी गरिमा जोशी को महिला सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए मैराथन एवं अन्य खेल समारोहों का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

गरिमा बनी हिमालयी सुपरवीमेन की ब्रांड एंबेसडर, मिलिंद सोमन ने किया नामित nainital news
गरिमा बनी हिमालयी सुपरवीमेन की ब्रांड एंबेसडर, मिलिंद सोमन ने किया नामित nainital news

अल्मोड़ा, जेएनएन : उत्तराखंड की उडऩपरी गरिमा जोशी को महिला सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए मैराथन एवं अन्य खेल समारोहों का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। सुप्रसिद्ध मॉडल व कोरियोग्राफर मिलिंद सोमन ने 'हिमालया सुपर वीमेन' व 'परिवर्थन' नाम से आयोजित होने वाले खेल कार्यक्रमों के लिए गरिमा को नामित किया है। आयोजनों की थीम महिलाओं को और अधिक सशक्त बना उनमें हौसले की उड़ान भरना है। मालूम हो कि बेंग्‍लुरू में स्‍टेडियम से निकलते समय एक हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में काफी चोट आई थी, जिसके बाद गरिमा को व्‍हील चेयर पर आना पड़ गया। इलाज के खर्चों ने उनके परिवार को आर्थिक रूप से कमजोर कर‍ दिया है।

'हिमालया सुपरवीमेन' नाम से मैराथन

दरअसल, बेंग्‍लुरू में 'हिमालया सुपरवीमेन' नाम से मैराथन की तर्ज पर 12 जनवरी को 10 किमी की दौड़ होनी है। फोन पर प्रदेश की उभरती धाविका गरिमा ने बताया कि इस दौड़ में 15 से 30 आयु वर्ग के धावक हिस्सा लेंगे। इस पूरेयोज आन के संस्थापक सुप्रसिद्ध मॉडल मिलिंद सोमन हैं। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले चरणबद्ध आयोजनों के लिए गरिमा को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इससे उत्साहित गरिमा ने कहा कि उसका हौसला अभी टूटा नहीं है। वह व्हीलचेयर से इस दौड़ में हिस्सा ले साबित करेंगी कि जज्बा व जुनून हो तो कुछ भी मुश्किल नहीं। उन्होंने सुप्रसिद्ध मॉडल मिलिंद से मिले प्रोत्साहन को खुद के लिए नई ऊर्जा बताया।

गरिमा को मिली हिमालयी सुपरवीमेन की संज्ञा

बीते रोज बेंग्‍लुरू के एक होटल सभागार में हुए आयोजन में राष्ट्ररीय स्तर पर तमाम पदक जीत चुके मैराथन धावक पंजाब निवासी हनी सिंह समेत तमाम खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इसमें गरिमा को हिमालयी सुपरवीमेन की संज्ञा देते हुए उसके जज्बे की सराहना की गई। याद रहे गरिमा बीते वर्ष 31 मई को बंगलुरू में एक सड़क हादसे में घायल हो गई थी। तभी से वह व्हीलचेयर पर हैं।

यह भी पढ़ें : उत्‍तराखंड सरकार को नहीं अपनी 'गरिमा' का ख्याल, पिता ने फिर मांगी इच्‍छा मृत्‍यु