विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनचलों की अश्‍लील हरकतों और छेड़खानी से तंग छात्रा ने छोड़ा एग्‍जाम nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Tue, 26 Nov 2019 12:03 PM (IST)

कुछ मनचले युवकों की अश्‍लील टिप्‍पणियाें और लगातार गंदी हरकतों के कारण एक छात्रा का हिंदी का एग्‍जाम छूट गया।

मनचलों की अश्‍लील हरकतों और छेड़खानी से तंग छात्रा ने छोड़ा एग्‍जाम nainital news
मनचलों की अश्‍लील हरकतों और छेड़खानी से तंग छात्रा ने छोड़ा एग्‍जाम nainital news

काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) जेएनएन : कुछ मनचले युवकों की अश्‍लील टिप्‍पणियाें और लगातार गंदी हरकतों के कारण एक छात्रा का हिंदी का एग्‍जाम छूट गया। घबराई छात्रा ने जब ये बात परिजनों को बताई तो वे उसे लेकर कोतवाली पहुंच गए। जहां पीडि़ता ने तहरीर देकर आपबीती सुनाई। उसने रूंधे गले से कहा साहब मैं पढ़ता चाहती हूं... मुझे उन मनचलों की गंदी हरकतों से बचा लीजिए। छात्रा की आह सुनकर वहां मौजूद पुलिस वालों की आंखें भी भर आईं। उन्‍होंने तत्‍काल छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अश्लीलता करने वाले मनचलों समेत आधा दर्जन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

परिजनों से शिकायत करने पहुंचे तो वही मारपीट पर उतारू हो गए

मानपुर रोड निवासी एक छात्रा काशीपुर के एक महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसने बताया कि वह कॉलेज से जब घर जाती है तो रामनगर रोड के ग्राम रम्पुरा के हरविंदर, शिंदर, नीटू और बंटी उससे रोज छेड़छाड़ और अश्लीलता करते हैं। 13 नवंबर को चारों युवकों ने काशीपुर के डॉ. शमीम वाली गली में उसके साथ बदतमीजी की। उनकी इस करतूत से वह इतनी घबरा और डर गई कि कॉलेज नहीं जा सकी। जिससे 16 नवंबर को उसका हिंदी का पेपर छूट गया। उसने बताया कि 17 नवंबर को उसके माता-पिता आरोपितों के गांव उनके परिजनों को समझाने गए तो उनके साथ गांव की प्रेमो और गगन ने मारपीट की और प्रेमो के दामाद ने हथियार निकालने की धमकी दी। इतना ही नहीं उल्टा आरोपित प्रेमो और गगन कौर अपने शरीर पर चोट लगाकर उनकी शिकायत करने थाने पहुंच गई।

आरोपितों पर दर्ज हुआ नामजद मुकदमा

रविवार को कोतवाली पहुंची पीडि़ता ने कोतवाल से कहा वह पढऩा चाहती है। उसके माता-पिता उसे पढ़ा लिखाकर अफसर बनाना चाहते हैं, लेकिन ये मनचले कई दिनों से उसके पीछे पड़े हैं और उससे छेड़छाड़ करते हैं। आप मुझे इन मनचलों से बचा लो। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह रावत के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित ग्राम रम्पुरा निवासी हरविंदर, शिंदर, नीटू और बंटी, प्रेमो व गगन कौर के खिलाफ धारा 354, 323 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने टीम गठित कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : काशीपुर पुलिस ने 15 किलो गांजे के साथ तीन युवकाें किया गिरफ्तार 

यह भी पढ़ें : सेना में भर्ती कराने के नाम पर दलाली करने वाला पूर्व सैनिक पकड़ा गया, आर्मी इंटेलीजेंस कर रही पूछताछ