विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

uttaralhand lockdown : पंत विवि में फंसी दक्षिण व पूवोत्‍तर की छात्राएं योग से रख रहीं खुद को फिट

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Fri, 03 Apr 2020 04:17 PM (IST)

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में घर नहीं जा सकीं छात्राएं योगा करके खुद को फ‍िट रख रही हैं। विवि प्रशासन का भी इस काम में उनको सहयोग मिल रहा है।

uttaralhand lockdown : पंत विवि में फंसी दक्षिण व पूवोत्‍तर की छात्राएं योग से रख रहीं खुद को फिट
uttaralhand lockdown : पंत विवि में फंसी दक्षिण व पूवोत्‍तर की छात्राएं योग से रख रहीं खुद को फिट

रुद्रपुर, अरविंद सिंह : कोई मणिपुर, सिक्किम और मिजोरम से है तो कुछ का घर आंध्र और महाराष्ट्र में है। कोरोना के आतंक से कोई भी राज्य अछूता नहीं है। इससे बचाव के लिए घोषित लॉकडाउन ने राज्यों की सीमाओं को भी बांध दिया है। फिलहाल दूरी घर से भी बहुत ज्यादा है और अपनों से भी। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की छात्रएं भी इसी दूरी के बीच खुद को फिट रखने का जतन कर रही हैं। विवि बंद है और रेगुलर क्लासेज भी। ऐसे में कुलपति ने भी परेशानी को समझा तो 40 छात्रओं ने कोरोना से जंग के लिए पढ़ाई से इतर खुद को फिट रखने के लिए योग, ध्यान और संकीर्तन को जरिया बनाया है।

देशव्यारी लॉकडाउन के बाद से जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर (ऊधमसिंह नगर) में शिक्षण, शोध समेत सभी गतिविधियां ठप हैं। विवि में पंजीकृत देश-विदेश के करीब 3500 छात्र-छात्रओं में 40 छात्रएं लॉकडाउन के दौरान घर नहीं जा सकीं। ये सभी पूवरेत्तर एवं दक्षिण भारत के दूरस्थ जिलों से हैं। कॉलेज में रह गई छात्रओं का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहे इसके लिए विवि प्रशासन इनका मनोबल बढ़ाने में लगा है। छात्रएं भी हालात को समझ योग व ध्यान आदि से कोरोना से लड़ने का जज्बा दिखा रही हैं। विवि के स्वर्ण जयंती छात्रवास में इनके लिए योग कक्षाएं शुरू की गई हैं। चीफ वॉर्डन डॉ. शोभित गुप्ता एवं डॉ. गुरदीप बैस छात्राओं को टिप्स दे रहे हैं। इन 40 में से 15 कृषि स्नातक और परास्नातक की व 25 शोध छात्रएं हैं। वहीं विवि के कुलपति डॉ. तेजप्रताप ने सभी शोध छात्रओं की दिक्कत को समझते हुए उन्हें प्रयोगशाला, पुस्तकालय एवं योग विभाग में कार्य करते रहने की अनुमति दी है।

छात्राओं को दी जा रही हैं सभी सुविधाएं

डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप, डीन कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर कृषि विवि पंतनगर ने बताया कि विवि प्रशासन छात्राओं के लिए भोजन, संचार सुविधा, अखबार व इंटरनेट उपलब्धता के अलावा स्वच्छता एवं सुरक्षा की व्यवस्था भी कर रहा है। योग के दौरान छात्रओं को फिजिकल एवं मेंटल फिटनेस टिप्स दे रहे हैं। कोरोना वायरस से बचाव के साथ लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने को प्रेरित किया जा रहा है। 

यह भी पढें 

= जमात से लौट रहे 13 लोगों को पकड़ने वाले 10 पुलिसकर्मी हुए क्वॉरेंटाइन 

लॉकडाउन के पालन में मैदान से आगे पहाड़, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा मुकदमें