विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Silver Price: अक्‍टूबर में चार बार दाम बढ़ने के बाद भी धनतेरस पर होगी धनवर्षा, उत्‍तराखंड में ज्वैलरी बुकिंग शुरू

Published: Thu, 24 Oct 2024 06:03 PM (IST)

Gold Silver Price धनतेरस से पहले हल्द्वानी के सराफा बाजार में चमक सोना 73400 रुपये और चांदी 102000 रुपये प्रति ...और पढ़ें

Gold Silver Price: हकों की ओर से पहले ही आभूषणों की एडवांस बुकिंग कराई जा रही है। प्रतीकात्‍मक
Gold Silver Price: हकों की ओर से पहले ही आभूषणों की एडवांस बुकिंग कराई जा रही है। प्रतीकात्‍मक

HighLights

  1. सोना-चांदी के दाम बढ़ने के बाद भी बाजार में आभूषणों की खूब हो रही खरीदारी
  2. 24 दिनों में 2900 रुपये बढ़ा सोने का दाम
  3. चांदी की कीमत 10 हजार रुपये बढ़ी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। Gold Silver Price: धनतेरस पर्व के पांच दिन पहले से ही सराफा बाजार में रौनक छा गई है। सोना-चांदी के दाम बढ़ने के बावजूद ग्राहकों में आभूषणों खरीदने की होड़ मची है।

अक्टूबर माह में ही अब तक चार बार सोना व चांदी के दाम बढ़ चुके हैं। जिसमें सोने में 2900 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जबकि चांदी में सीधे 10 हजार रुपये प्रति एक किलोग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है।

यह भी पढ़ें- अब Train में बिना सफर किए ही उठाएं लजीज खाने का लुत्फ, 24 घंटे मिलेंगी सुविधाएं; होगा बेहद खास

हल्द्वानी सराफा बाजार में वर्तमान में 22 कैरेट सोने के दाम 73400 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी के एक लाख दो हजार रुपये प्रति एक किलोग्राम चल रहे हैं। वहीं सराफा कारोबारियों की मानें तो अभी और दाम बढ़ने की उम्मीद है। इसलिए ग्राहकों की ओर से पहले ही आभूषणों की एडवांस बुकिंग कराई जा रही है।

ग्राहक अभी से करने लगे खरीदारी

एडवांस बुकिंग कराते समय सोने व चांदी के दाम जितने हैं, उन्हें उतने ही दाम में आभूषण व कच्चा माल दिया जा रहा है। सराफा कारोबारियों की मानें तो धनतेरस, दीपावली पर्व के बाद फिर सहलग सीजन शुरू हो जाएगा। इसको लेकर भी ग्राहक अभी से खरीदारी करने लगे हैं।

ग्राहकों को लुभाने के लिए सराफा कारोबारी सोने के ज्वैलरी की मेकिंग में 21 प्रतिशत छूट व डायमंड की ज्वैलरी में पूरी मेकिंग छूट दी जा रही है। धनतेरस पर्व को लेकर लोग सोने के आभूषण, सिक्के, ईंट आदि कच्चा माल खरीद रहे हैं।

अक्टूबर माह से ही सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी शुरू हो गई। धनतेरस पर्व को लेकर इस बार मार्केट अच्छा है। दाम बढ़ने के बावजूद लोग कुछ न कुछ खरीद ही रहे हैं। ग्राहकों के लिए छूट भी रखी गई है। - दीपांशु बंसल, बंसल ज्वैलर्स।

यह भी पढ़ें- Weather Update: कमजोर चक्रवात के असर से उत्तराखंड से ठंड गायब, दिवाली के बाद ही बदलेगा मौसम

धनतेरस पर्व को लेकर एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। दाम बढ़ने के बावजूद ग्राहकों का रिस्पांस अच्छा है। ग्राहक आगे के इंवेस्ट के लिए सोने के कच्चे माल की भी खूब मांग कर रहे हैं। - नंद किशोर, किशोर ज्वैलर्स।

बाजार में सोने व चांदी के दाम काफी ऊंचाई में पहुंच गए हैं। लोगों को डर है कि आने वाले समय में दाम और ऊंचाई में न पहुंच जाएं। इस वजह से वह पहले ही समय से एडवांस बुकिंग कराने लग गए हैं। सहलग सीजन को लेकर भी अभी से खरीदारी करने लग गए हैं। - जसपाल सिंह, ज्ञान ज्वैलर्स।

अक्टूबर में इतनी बार बढ़े सोना चांदी के दाम

  • तिथि - सोना (22 कैरेट) - चांदी
  • 1 अक्टूबर - 70500 रुपये - 92000
  • 16 अक्टूबर - 71400 - 93000
  • 21 अक्टूबर - 73000 - एक लाख
  • 24 अक्टूबर - 73400 - 102000

(नोट: सोने के दाम प्रति 10 ग्राम में, चांदी के दाम प्रति एक किलोग्राम में)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।