Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खुशखबरी: अब पंतनगर एयरपोर्ट से कोहरे में भी उड़ सकेंगे विमान

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sun, 20 Jan 2019 08:06 PM (IST)

    भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण स्थानीय एयरपोर्ट पर कोहरे को मात देने के लिए डीएमई एवं डीवीओआर लगाने जा रहा है, जिसे 80 करोड़ रुपये में यूएस से आयात किया ...और पढ़ें

    खुशखबरी: अब पंतनगर एयरपोर्ट से कोहरे में भी उड़ सकेंगे विमान
    खुशखबरी: अब पंतनगर एयरपोर्ट से कोहरे में भी उड़ सकेंगे विमान

    पंतनगर (ऊधमसिंह नगर), जेएनएन : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण स्थानीय एयरपोर्ट पर कोहरे को मात देने के लिए डीएमई एवं डीवीओआर लगाने जा रहा है, जिसे 80 करोड़ रुपये में यूएस से आयात किया गया है। एक माह में इसके इंस्टाल होते ही कोहरे की बाधा से निजात मिलेगी। इससे लो-विजिबिलिटी में भी विमान आवाजाही कर सकेंगे। पंतनगर एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि नए ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के बनने तक मौजूदा व्यवस्था को फेसलिफ्ट (संरचना में बदलाव कर उच्चीकृत करना) करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत एयरपोर्ट पर डीएमई (डिस्टेंस मेजरिंग इक्युपमेंट) एवं डीवीओआर (डॉप्लर वेरी हाई फ्रिक्वेंसी डाइरेक्शनल ओमिनी रेंज) लगाया जाना है। इसके लिए दिल्ली से बुधवार को पहुंची चार सदस्यीय टीम ने सर्वे पूरा कर हरी झंडी दे दी है।

    यूएस (अमेरिका) से 80 करोड़ में आयातित ये उपकरण भारत में गुजरात के कांधला बंदरगाह से पंतनगर के लिए रवाना हो चुके हैं। इनके ट्रांस्पोर्टेशन एवं इंस्टालेशन में लगभग 15 से 20 दिन लगेंगे। जिसके बाद कोहरे (लो विजिबिलिटी) में भी यहां विमान उतरने एवं उड़ान भरने लगेंगे। पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया एयर कंडीशन के हिसाब से विमान के उड़ान भरने से पहुंचने तक डीएमई उसे कैलकुलेट कर बताता रहता है। डीवीओआर लैंङ्क्षडग के समय विजिबिलिटी कम होने पर रन-वे की एक्युरेसी देता है, जिससे पायलट को आसानी होती है। इन दोनों उपकरणों के लगते ही पंतनगर एयरपोर्ट पर लो-विजिबिलिटी की समस्या से निजात मिलेगी।

    यह भी पढ़ें : आइएसबीटी पर सरकार गंभीर नहीं : धरातल पर जीरो, बयानबाजी में हीरो