विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में बनेंगे कई फ्लाईओवर, लालकुआं-हल्द्वानी बाईपास को भी केंद्र की हरी झंडी

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:51 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2026 09:57 AM (IST)

गोरापड़ाव और तीनपानी में 50 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर व अंडरपास के निर्माण को मंजूरी मिली है, जिससे यातायात दबाव और दुर्घटनाएं कम होंगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रकाश जोशी, लालकुआं। गोरापड़ाव ओवरब्रिज पर शुक्रवार को हुए हादसे में तीन छात्रों की मौत और एक छात्रा के घायल होने की घटना ने हाईवे पर सुरक्षा इंतजामों की जरूरत फिर उजागर कर दी है। इस सड़क पर लंबे समय से दुर्घटनाएं हो रही हैं।

हादसों और जाम पर अंकुश लगाने के लिए एनएच-109 पर गोरापड़ाव और तीनपानी में फ्लाईओवर व अंडरपास निर्माण को मंजूरी दी गई है। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इन कार्यों से यातायात का दबाव कम होने और दुर्घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है।

लालकुआं शहर को भी जाम से राहत दिलाने के लिए बाईपास परियोजना को केंद्र की मंजूरी मिल गई है। कुल 7.2 किलोमीटर लंबी परियोजना में 5.277 किलोमीटर नया मार्ग बनेगा। चार लेन के इस मार्ग से भारी और बाहरी वाहन शहर के बाहर से गुजर सकेंगे।

तीन छोटे पुल, दो चार लेन रेलवे पुल और चार वाहन अंडरपास प्रस्तावित

परियोजना में तीन छोटे पुल, दो चार लेन के रेलवे पुल और चार वाहन अंडरपास प्रस्तावित हैं। नगला बाईपास के पास टांडा क्षेत्र में करीब 600 मीटर सड़क का संरेखण बदलकर तीखे मोड़ को भी सीधा किया जाएगा।

परियोजना के लिए 31.40 हेक्टेयर भूमि की जरूरत होगी, जिसमें 23.5 हेक्टेयर वन भूमि शामिल है। भूमि अधिग्रहण के साथ वन, रेलवे और वन्यजीव संबंधी अनुमतियां ली जाएंगी।

पंतनगर एयरपोर्ट के आसपास मार्ग में बदलाव की संभावना भी तलाशी जाएगी। इसके अलावा हल्द्वानी-काठगोदाम बाईपास को भी मंजूरी मिली है। इसकी लंबाई 8.4 किलोमीटर होगी। मौजूदा सड़क को चार लेन करने, गौला नदी पर नया दो लेन का पुल बनाने और करीब 1.4 किलोमीटर मार्ग में बदलाव का प्रस्ताव है।

केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि लालकुआं बाईपास की डीपीआर तैयार हो गई है। हल्द्वानी स्टेडियम से काठगोदाम गौला पुल तक सड़क को भी चार लेन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और विकास को गति मिलेगी। दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के रुद्रपुर को मिलेगी जाम-जलभराव से राहत, मिनी बाईपास और ड्रेनेज परियोजना मंजूर

यह भी पढ़ें- देहरादून हरिद्वार बाईपास पर ईंटों से भरा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, लगा भीषण जाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।