Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हल्द्वानी में गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 4 दोस्तों को कुचला, चारों की मौत

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 06:56 AM (IST)

    हल्द्वानी के गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर शनिवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर हुआ भीषण स्कॉर्पियो हादसा।

    2. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों को कुचला, सभी की मौत।

    3. वाहन चालक और नैंसी कॉन्वेंट निदेशक हिरासत में।

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर शनिवार रात करीब दस बजे भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने फ्लाईओवर के ऊपर खड़े चार दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में चारों की मौत हो गई। जिस गाड़ी से हादसा हुआ, उसकी पिछली सीट पर नैनीताल में ज्योलीकोट स्थित नैंसी कान्वेंट के निदेशक डॉ. संजय सिंह बैठे थे और गाड़ी उनका चालक पहदान खान चला रहा था।

    पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गोरापड़ाव हाथीखाल निवासी 17 वर्षीय राहुल राजपूत, गोरापड़ाव निवासी 25 वर्षीय शिवम, बेरीपड़ाव का 20 वर्षीय अंशु आर्य और 18 वर्षीय आदित्य टम्टा दोस्त थे।

    चारों रात में तीनपानी फ्लाईओवर के ऊपर खड़े थे। रात करीब दस बजे बरेली की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो के चालक ने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार वाहन चारों युवकों को कुचलते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। साथ ही उनकी स्कूटी भी वाहन के नीचे दब गई।

    हादसे के बाद पुलिस ने चारों घायलों को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने राहुल, शिवम व अंशु को मृत घोषित कर दिया। जबकि आदित्य ने भी देर रात दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो के पहिये तक उखड़कर छिटक गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नैनीताल में विशालकाय पेड़ गिरने से हड़कंप, दो घायल; कई घर क्षतिग्रस्त