Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल बस हादसा: जवान ड्यूटी में तो खुशियां मनाने गांव जा रहा था छात्र, महिला का काटना पड़ा हाथ

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 08:48 AM (IST)

    हल्द्वानी में एक बस दुर्घटना में आईटीबीपी जवान और कपड़ा व्यापारी सहित सात लोग घायल हो गए। बस पलटने से एक महिला का दाहिना हाथ काटना पड़ा। ...और पढ़ें

    हल्द्वानी से छह बजे बैठे बस में, डेढ़ घंटे बाद हुआ सड़क हादसा। जागरण

    हल्द्वानी से छह बजे बैठे बस में, डेढ़ घंटे बाद हुआ सड़क हादसा। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। केमू की बस में बैठे कपड़ा व्यापारी, आईटीबीपी जवान समेत सात घायल बस पलटने से डा. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंच गए। उन्हें अंदाजा नहीं था कि हल्द्वानी में सुबह छह बजे बस में बैठने के डेढ़ घंटे बाद ही बस अनियंत्रित हो जाएगी। वहीं घायलों ने ड्राइवर पर तेजी व लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है।

    शुक्रवार को बस दुर्घटना के बाद डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के माइनर ओटी में भर्ती हुए अलीगढ़ निवासी 37 वर्षीय आईटीबीपी के सिपाही सोम प्रकाश ने बताया कि वह घर में छुट्टियां बिताकर ड्यूटी को डीडीहाट मिर्थी जा रहे थे। वहां उनकी बटालियन है। इधर, इमरजेंसी वार्ड में घायल चौफुला हल्द्वानी निवासी 20 वर्षीय छात्र मुकेश विश्वकर्मा ने कहा कि वह लंबे समय बाद अपने गांव पिथौरागढ़ को जा रहा था।

    अल्मोड़ा निवासी 32 वर्षीय कुंदन सिंह ने कहा कि वह मुनस्यारी के होटल में काम करते हैं। धारी निवासी 37 वर्षीय धारी निवासी ललित पोखरिया ने कहा कि उन्हें भगवान ने बचा लिया। वह होटल में काम करते हैं। उनकी आंख के ऊपर व सिर में आठ टांके आए हैं।

    कासगंज निवासी 50 वर्षीय लेखम सिंह ने बताया कि वह दिल्ली से कपड़े लेकर धारचूला की ओर जा रहे थे। यहां वह कपड़े का व्यापारी करते हैं। कासगंज के ही 60 वर्षीय रामवीर सिंह ने कहा कि उन्हें 12 टांके आए हैं। जब बस पलटी तो सभी लोग उनके ऊपर गिर गए थे। इससे मेरे सिर पर भी काफी चोट लगी है। कपड़े का व्यापार करने थल जा रहा था।

    खबरें और भी

    घायल आनंदी देवी का आपरेशन थियेटर में काटना पड़ा दाएं हाथ

    बैड़ापोखरा हल्द्वानी निवासी होशियार सिंह ने कहा कि हम पहाड़ जा रहे थे। पत्नी आनंदी देवी ड्राइवर सीट की तरफ खिड़की की ओर बैठीं थी। जिससे उनके हाथ का मांस फटने के साथ ही हड्डियां टूट गईं है।

    इधर, गंभीर रूप से घायल 58 वर्षीय आनंदी देवी का आपरेशन थियेटर में इलाज चला। जिसपर आनंदी देवी के दाएं हाथ में क्रेश इंज्री होने के चलते उनका हाथ काटना पड़ा है।

    सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. प्रतीक शाक्य ने कहा कि सड़क हादसे के चलते घायल बुजुर्ग महिला का दाएं हाथ पूरी तरह से खत्म हो गया था। इससे इंफेक्शन फैलने का भी खतरा बनता है। इसलिए हाथ काटना जरूरी था।

    यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: 45 साल के मुस्लिम टेलर संग रहने पर अड़ी हिंदू लड़की, इनकार करने पर मां को जड़ा थप्पड़

    यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: फंदे पर झूली महिला, बेटे ने देखा तो चिल्लाया; पति ने भी किया था सुसाइड