Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड रोडवेज एसी बस बुकिंग में ऑनलाइन गड़बड़ी: जयपुर की बुकिंग, स्टेशन से भर रहे दिल्ली की सवारी

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 01:56 PM (IST)

    उत्तराखंड रोडवेज की एसी स्लीपर बस सेवा में लापरवाही सामने आई है, जहां ऑनलाइन बुकिंग जयपुर की दिखा रही है जबकि बस दिल्ली रूट पर चल रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। घाटे से गुजरने के बावजूद उत्तराखंड रोडवेज की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही। एक तरफ आनलाइन बुकिंग के दम पर निजी बसें अपने दायरे को लगातार बढ़ा रही है।

    दूसरी तरफ रोडवेज की स्थिति यह है कि एसी स्लीपर बस को हल्द्वानी-दिल्ली मार्ग पर चलाया जा रहा है, लेकिन आनलाइन बुकिंग में जयपुर बताया जा रहा है। विभागीय लापरवाही की वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।

    यात्री परेशान

    उत्तराखंड परिवहन निगम में वाल्वो, एसी स्लीपर, एसी और जनरथ गाड़ियों का संचालन अनुबंध के आधार पर किया जाता है। चालक की व्यवस्था मालिक और परिचालक की रोडवेज को करनी होती है।

    काठगोदाम डिपो से जुड़ी अनुबंधित एसी बस की टाइमिंग दोपहर डेढ़ बजे हल्द्वानी से दिल्ली की है, जबकि एसी-स्लीपर शाम पांच बजे जयपुर के लिए रवाना की जाती है, लेकिन पिछले छह दिन से दिल्ली वाली एसी गाड़ी गायब है, जबकि जयपुर सेवा दस दिन से रद पड़ी है।

    दिल्ली के यात्रियों का दबाव बढ़ने पर निगम प्रबंधन ने सोमवार से एसी-स्लीपर को दिल्ली रूट पर भेज दिया, लेकिन लापरवाही यह रही कि आनलाइन बुकिंग सिस्टम से जयपुर की गाड़ी को नहीं हटाया गया। ऐसे में सीट बुक करने वाले लोग स्टेशन पहुंचने के बाद परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को भी एक आनलाइन बुकिंग हुई थी।

    दिल्ली और जयपुर रूट की गाड़ी एक ही मालिक की है। उसका कहना है कि जयपुर जाने वाला चालक नहीं मिल रहा। इसलिए एसी स्लीपर दिल्ली भेजी गई। मालिक को नोटिस जारी करने के साथ मुख्यालय को भी पत्र भेज स्थिति से अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है कि बुधवार से जयपुर की सेवा भी शुरू हो जाएगी।
    - गणेश पंत, एआरएम काठगोदाम

    खबरें और भी