विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nainital News: सरकारी छुट्टी के दिन टेस्ट को बुलाया, दफ्तर पर था ताला

Published: Sun, 11 Jan 2026 09:46 AM (IST)

परिवहन विभाग की लापरवाही से हल्द्वानी में ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों को परेशानी हुई। महीने के दूसरे शनिवार को सरकारी छुट्टी ...और पढ़ें

हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय। जागरण आर्काइव

हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. परिवहन विभाग की लापरवाही से लोग परेशान हुए।

  2. सरकारी छुट्टी पर भी डीएल टेस्ट के लिए बुलाया गया।

  3. ऑनलाइन पोर्टल पर छुट्टी दर्ज नहीं की गई थी।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ गया। महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण कार्यालय बंद था। लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को आवेदन करने पर लोगों को दस जनवरी की तारीख दी गई थी।

स्लाट बुकिंग की वजह से सुबह लोग पहुंच भी गए। लेकिन पता चला कि सरकारी छुट्टी के कारण दफ्तर नहीं खुलेगा। वहीं, विभागीय अफसरों से पूछने पर उन्होंने कहा कि आनलाइन पोर्टल में छुट्टी न चढ़ाने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।

हर साल दिसंबर में शासन की ओर से अगले साल के त्योहारों से लेकर अहम दिनों को लेकर छुट्टी का कैलेंडर जारी किया जाता है। जबकि दूसरे शनिवार को कार्यालय बंदी की तारीखों को स्थानीय स्तर पर दर्ज किया जाता है। दूसरी तरफ डीएल बनवाने के लिए आनलाइन फीस जमा करने के बाद लोगों को टेस्ट की तारीख दी जाती है।

यहां कंप्यूटर पर सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों के ज्ञान की परीक्षा ली जाती है। लेकिन परिवहन विभाग के आनलाइन पोर्टल में दस जनवरी की छुट्टी को दर्ज नहीं किया गया था। वहीं, पोर्टल में टेस्ट की तारीख शो होने पर हल्द्वानी के अलावा पर्वतीय क्षेत्रों से भी लोग आरटीओ कार्यालय पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में चार साल के अंदर गुलदार बढ़े या घटे, अब साफ होगी तस्वीर

काफी देर तक जब कोई कर्मचारी नजर नहीं आया तो अफसरों को फोन मिलाया गया। तब जाकर पता चला कि छुट्टी के कारण टेस्ट नहीं लिया जाएगा। जिस वजह से दूरदराज से आए लोग परेशान भी हुए।


लोग सोमवार को आकर टेस्ट दे सकते हैंं। किसी तरह का कोई नया शुल्क नहीं लिया जाएगा। पोर्टल में दूसरे शनिवार की छुट्टी नहीं चढ़ने के कारण असमंजस की स्थिति पैदा हुई थी।


-

-डा. गुरदेव सिंह, आरटीओ प्रशासन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।