विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पर्यावरण बचाने को दौड़ी हल्द्वानी, हरियाली से ही खुशहाली का दिया संदेश

By Lalit Mohan BelwalEdited By: Nirmala Bohra
Published: Fri, 05 Jun 2026 09:12 AM (IST)

दैनिक जागरण द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर हल्द्वानी में पर्यावरण जन-जागरण दौड़ का आयोजन किया गया। शहर के लोगों ने ...और पढ़ें

विश्व पर्यावरण दिवस पर दैनिक जागरण की ओर से आयोजित पर्यावरण जन-जागरण दौड़ में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा. Jagran

विश्व पर्यावरण दिवस पर दैनिक जागरण की ओर से आयोजित पर्यावरण जन-जागरण दौड़ में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दैनिक जागरण की ओर से आयोजित पर्यावरण जन-जागरण दौड़ में शहर भर के लोग शामिल हुए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए दौड़ लगाई।

इस दौड़ में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-एक पौधे को गोद लेने का संकल्प भी लिया।

सैकड़ों प्रतिभागियों ने लगाई दौड़ 

पर्यावरण के प्रति शहर के जागरूक लोग सुबह 5.30 बजे ही तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क पर एकत्रित होने शुरू हो गए। हर आयु वर्ग के लोगों ने पहले वार्म अप किया। इसके बाद उपप्रभागीय वनाधिकारी सावित्री गिरी ने हरी झंडी दिखाकर पर्यावरण जन-जागरण दौड़ को रवाना किया।

सैकड़ों प्रतिभागियों ने तिकोनिया से बीरशीबा होते हुए बुद्ध पार्क तक दौड़ लगाई। दौड़ में तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज के वनकर्मियों ने भी प्रतिभाग किया। दौड़ के बाद प्रतिभागियों को जलपान वितरित किया गया। साथ ही प्रमाण पत्र और फलदार पौधे वितरित किए गए।

उप प्रभागीय वनाधिकारी सावित्री गिरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ सरकार, वन विभाग या किसी संस्था की नहीं, बल्कि सभी लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ी को अगर शुद्ध, स्वच्छ और सांस लेने योग्य वातावरण देना है तो हमें पौधे लगाने होंगे।

उन्होंने लोगों से अपील की कि यहां दिए जा रहे पौधों के पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करें। कार्यक्रम में वन विभाग के तराई पूर्वी वन प्रभाग, 23 ट्राई क्लब और देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय का विशेष सहयोग रहा।

दौड़ में वन क्षेत्राधिकारी, गौला चंदन अधिकारी, संतोष जोशी, संजय रावत, मनोज वर्मा, दीपक दानी, गिरीश जोशी, सरिता चौधरी, स्वाति बोनल, विरेंद्र गुप्ता, दलजीत सिंह दल्ली, कुंदन बिष्ट, मोहन चंद्र तिवारी, एमबीपीजी कालेज के एनएसएस वालंटियर्स, महिला कालेज की नमामि गंगे इकाई से जुड़े विद्यार्थियों समेत अन्य ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।