विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में चार महीने से गायब थी बिहार की बेटी, आधार कार्ड ने पिता और भाई से मिलाया

Published: Thu, 10 Sep 2026 08:49 AM (IST)

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से हल्द्वानी में मिली बिहार की एक लापता बेटी को आधार की मदद से ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। नैनीताल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से बिहार के एक परिवार को लापता बेटी मिल गई। बेटी को सामने देख पिता संग भाई भी भावुक नजर आया। दो अप्रैल को बिहार निवासी एक बालिका हल्द्वानी पहुंची थी।

नाम, पता और परिवार के बारे में जानकारी नहीं देने के कारण सुरक्षा को देखते हुए उसे नारी निकेतन में रखा गया। इसके बाद पैरा लीगल वालंटियर उमा भंडारी स्वजन की खोजबीन में जुट गई।

आधार से जुड़ी जानकारी पता चलने के बाद लड़की बिहार के दरभंगा जिले से जुड़े थाना सिंहवाड़ा के कटासा गांव की निवासी है। सूचना मिलने पर बुधवार को पिता लक्ष्मण हल्द्वानी पहुंचे। इसके बाद बेटी रूपा को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- Aadhar Card को लेकर UIDAI ने उठाया बड़ा कदम, लॉन्च किया आधार फेस ऑथेंटिकेशन टूल; झटपट होगा वेरिफिकेशन