विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी: कुत्ते को बचाने के प्रयास में नर्सिंग छात्रा की जान गई, परिवार में कोहराम

Published: Thu, 17 Sep 2026 07:13 PM (IST)

हल्द्वानी में कमलुवागांजा मार्ग पर स्कूटी फिसलने से गंभीर रूप से घायल नर्सिंग छात्रा कंचन पांडे की उपचार के दौरान ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पुष्कर अधिकारी, हल्द्वानी। कमलुवागांजा मार्ग पर सड़क पर अचानक आए निराश्रित कुत्ते को बचाने के प्रयास में स्कूटी फिसलने से गंभीर रूप से घायल नर्सिंग छात्रा कंचन पांडे (23) की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा 14 सितंबर की रात हुआ था।

कंचन के सिर में गंभीर चोट आई थी और मुखानी स्थित निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। 16 सितंबर की देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। लामाचौड़ निवासी कंचन निजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की छात्रा थीं।

पढ़ाई के साथ उनकी महिला अस्पताल में भी ड्यूटी लगी थी। पुलिस के अनुसार 14 सितंबर की रात कंचन कॉलेज से स्कूटी पर घर लौट रही थीं। कमलुवागांजा मार्ग पर अचानक उनकी स्कूटी के सामने निराश्रित कुत्ता आ गया। उसे बचाने के लिए कंचन ने ब्रेक लगाए, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई।

हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल कंचन को उपचार के लिए मुखानी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

16 सितंबर की देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कंचन के पिता भगवती प्रसाद शिक्षा विभाग में क्लर्क हैं। मां भावना पांडे और बड़े भाई गौरव पांडे हैं। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया।एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि हादसे में छात्रा के सिर में गंभीर चोट आई थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: हल्द्वानी में हाईवे घेरकर रैली में हुड़दंग, 18 नामजद समेत 50 अज्ञात पर FIR

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।