Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने में शस्त्र को लोड करने में पुलिस कर्मी पीछे, अभ्यास की जरूरत

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 08:26 AM (IST)

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने में एसपी सिटी मनोज कत्याल के निरीक्षण में पुलिसकर्मियों की शस्त्र लोड करने में ढिलाई सामने आई। उन्होंने स्वयं दंगा नियंत्र ...और पढ़ें

    हल्द्वानी में बनभूलपुरा थाना का निरीक्षण करते एसपी सिटी मनोज कत्याल। सौ. पुलिस

    हल्द्वानी में बनभूलपुरा थाना का निरीक्षण करते एसपी सिटी मनोज कत्याल। सौ. पुलिस

    HighLights

    1. बनभूलपुरा थाने में शस्त्र लोड करने में ढिलाई मिली।

    2. एसपी सिटी मनोज कत्याल ने स्वयं अभ्यास कराया।

    3. निरंतर शस्त्र अभ्यास और दंगा नियंत्रण के निर्देश।

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। हल्द्वानी का संवेदनशील क्षेत्र बनभूलपुरा थाने में पुलिस कर्मी शस्त्र को लोड करने में ढीले हैं।मंगलवार को एसपी सिटी मनोज कत्याल के निरीक्षण में यह बात सामने आई हैं। जिसमें उन्होंने खुद पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास करवाया है। साथ ही शस्त्र लोड करने के निरंतर अभ्यास करने के निर्देश दिए हैं।

    बनभूलपुरा थाने का एसपी सिटी मनोज कत्याल ने वार्षिक निरीक्षण किया। जिसपर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने कोतवाली के सभी भवन, कर्मचारी बैरक व मालखाने का भ्रमण करवाया।इस दौरान एसपी सिटी ने भोजनालय में साफ सफाई के विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

    वहीं पुलिस कर्मियों को शस्त्र ड्रिल करवाने के दौराना थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए पुलिस कर्मियों को लगातार शस्त्राभ्यास कराते रहें। उन्होंने विवेचनाओं में गुणवत्ता लाने व निर्धारित समयानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में हरिद्वार-रुड़की के भविष्य का खाका तैयार, शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा

    इसके साथ ही सभी अधिकारी व कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना। क्षेत्र में लगातार पुलिस विजिबिलिटी को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने व क्षेत्र के सांप्रदायिक सौहार्द को कायम रखने के लिए सतर्कता और सक्रियता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीओ सिटी अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी