हल्द्वानी में तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने 4 साल की मासूम को रौंदा, मौके पर हुई मौत
हल्द्वानी के रानीबाग में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने आंगनबाड़ी केंद्र से लौट रही चार साल की बच्ची कनक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

रानीबाग में बस हादसे में हुई चार साल की कनक की मौत।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से सोमवार को चार साल की मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ करने के साथ ही चालक की भी धुनाई कर दी।
अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर शव जमीन पर रख दिया गया। इससे जाम भी लगा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जैसे-तैसे लोगों को शांत कर शव मोर्चरी भिजवाया।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के तेहरी गांव निवासी जीवन रानीबाग में जैन आयरन स्टोर में बतौर श्रमिक काम करते हैं। पत्नी राजकुमारी और तीन बच्चे भी साथ रहते हैं।
सोमवार दोपहर 12 बजे के आसपास राजकुमारी अपनी बेटी कनक (चार वर्ष) को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से घर ला रही थी।

सड़क पार करने के दौरान नैनीताल से आ रही रुद्रपुर डिपो की रोडवेज बस ने मासूम को कुछ दूरी तक घसीटने के बाद रौंद दिया।
मौके पर ही कनक की मौत हो गई थी। वहीं, आक्रोशित भीड़ ने बस के शीशे तोड़ने के बाद चालक को भी पीट दिया। इसके बाद पुलिस और रोडवेज अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग शुरू कर दी।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और आरएम पूजा जोशी के पहुंचने के बाद ही शव को मोर्चरी भेजा गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि बस कब्जे में लेने के साथ चालक भी हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज हो जाएगी।
