हल्द्वानी: स्कूटी सवार दोस्तों को कार ने रौंदा, एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर
रुद्रपुर से लौट रहे दो स्कूटी सवार दोस्तों को हल्द्वानी के बेलबाबा के पास एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
-copy-1786520389476_m.webp)
मृतक की फाइल फोटो...सौजन्य स्वजन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। रुद्रपुर से साथी संग स्कूटी से लौट रहे एसी मैकेनिक की सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई। दूसरे युवक की हालत भी गंभीर है। मृतक के पिता ऊर्जा निगम में लाइनमैन है।
उजाला नगर निवासी अर्सलान अपने साथी हसनैन के साथ मंगलवार रात आठ बजे करीब रुद्रपुर से घर लौट रहा था। बेलबाबा पहुंचने पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर घायल युवकों को पुलिस की मदद से एसटीएच लाया गया। यहां देर रात अर्सलान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि हसनैन का नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
