विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाई कोर्ट ने बसपा प्रत्‍याशी रहे मनोज को फिर से सुरक्षा देने को कहा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 02 Feb 2017 02:02 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 03 Feb 2017 06:40 AM (GMT+05:30)

हाई कोर्ट ने 2012 में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी रहे मनोज शर्मा को फिर से पुलिस सुरक्षा देने ...और पढ़ें

हाई कोर्ट ने बसपा प्रत्‍याशी रहे मनोज को फिर से सुरक्षा देने को कहा
हाई कोर्ट ने बसपा प्रत्‍याशी रहे मनोज को फिर से सुरक्षा देने को कहा

नैनीताल। हाई कोर्ट ने 2012 में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी रहे मनोज शर्मा की पुलिस सुरक्षा हटाने पर नाराजगी जताते हुए एसपी टिहरी को फिर से सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में चुनाव बाद एसपी पर अवमानना की कार्रवाई भी हो सकती है।

मनोज निवासी मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल ने याचिका दायर कर कहा कि 2012 में चुनाव प्रचार के दौरान उन पर ललित यादव द्वारा जानलेवा हमला करते हुए आधा दर्जन गोलियां दागी। जिसमें वह बाल बाल बच गए। राज्यपाल के हस्तक्षेप के बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई।

यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट का आदेश, प्लॉस्टिक व थर्माकोल बेचने व रखने पर प्रतिबंध

हाल ही चुनाव की अधिसूचना घोषित होने के बाद एसपी द्वारा सुरक्षा हटाई गई तो मनोज ने याचिका दायर की। जिस पर न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की एकलपीठ ने तीन दिन में सुरक्षा देने को कहा, मगर इसके बाद भी सुरक्षा नहीं दी तो मनोज द्वारा अवमानना याचिका दायर की गई।

यह भी पढ़ें: बेटी की शादी के लिए अभियुक्त को पैरोल नहीं देने पर हाई कोर्ट नाराज

जिस पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया। यहां उल्लेखनीय है कि आरोपी ललित यादव 50 हजार का इनामी है। उसे पैरोल दी गई तो वह तब से फरार है।

यह भी पढ़ें: उद्योगपति समीर थापर और जयंत नंदा समेत 12 को मिली जमानत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।