विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी के साथ मारपीट कर कराया गर्भपात, दूसरी शादी कर घर से पत्‍नी को निकाला nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sun, 08 Mar 2020 06:36 PM (GMT+05:30)

पत्नी का जबरन गर्भपात कर पति ने दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि उसने मकान पर भी कब्जा कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पत्नी के साथ मारपीट कर कराया गर्भपात, दूसरी शादी कर घर से पत्‍नी को निकाला nainital news
पत्नी के साथ मारपीट कर कराया गर्भपात, दूसरी शादी कर घर से पत्‍नी को निकाला nainital news

रुद्रपुर, जेएनएन : पत्नी का जबरन गर्भपात कर पति ने दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि उसने मकान पर भी कब्जा कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक रुद्रपुर के प्रीत विहार काॅलोनी निवासी एक महिला ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2001 में यूपी, जिला पीलीभीत के जहानाबाद निवासी तौकीर अहमद पुत्र मोहम्मद अहमद के साथ हुआ था। शादी के एक-दो साल बाद उसने पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद उसका पति नौकरी करने के लिए सऊदी अरब चला गया। 2005 में पति उसे अपने साथ ले गया। 2017 में वह वापस आ गई। इस दौरान उसने अपने मायके प्रीत विहार में रहकर कढ़ाई-सिलाई कर अपने लिए एक प्लाट लिया। बाद में उसमें मकान भी बनवाया।

इस बीच उसका पति घर आया और उससे दूसरी शादी के लिए सहमति देने को कहा। इंकार करने पर मारपीट करने के साथ ही गर्भपात करा दिया। आरोप है कि इसके बाद पति ने आठ दिसंबर 2019 को दूसरी शादी कर ली। विरोध करने पर उससे मारपीट कर घर से निकाल लिया। साथ ही उसकी मेहनत से बनाए मकान पर भी कब्जा कर लिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें : चंपावत तहसीलदार के केयर टेकर को युवकों ने बंधक बनाकर की छेड़छाड़

यह भी पढ़ें : हवाई फायरिंग करने के बाद व्यापारी पर तान दी रिवॉल्वर, आरोपित गिरफ्तार