विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IMA POP: नैनीताल के तनुज मेहरा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

Published: Sat, 13 Dec 2025 12:18 PM (GMT+05:30)

नैनीताल के सूखाताल के तनुज मेहरा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। देहरादून में परेड के अंतिम पग पार ...और पढ़ें

अभिनव मेहरा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। Jagran

अभिनव मेहरा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। Jagran

HighLights

  1. तनुज मेहरा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

  2. देहरादून में परेड के अंतिम पग पार की उपलब्धि

  3. सूखाताल स्थित आवास पर होगा भव्य स्वागत

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर के सूखाताल अभिनव मेहरा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। शनिवार को देहरादून में परेड के अंतिम पग पार करते ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

एनसीसी नैनीताल में सेवारत गोविंद सिंह मेहरा व गृहणी लता मेहरा के पुत्र तनुज मेहरा ने वर्ष 2022 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा उत्तीर्ण की। तनुज ने हाईस्कूल नैनीताल स्थित लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल, इंटरमीडिएट की अम्तुल पब्लिक स्कूल से किया। एक वर्ष तक नेवी विंग, 5 नेवल यूनिट, एनसीसी, नैनीताल की डीएसबी सब-यूनिट में कैडेट भी रहे।

भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त किया। शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट अधिकारी के रूप में देश सेवा के लिए नियुक्त हुए।

तनुज परिवार एवं पीढ़ी में भारतीय सेना में अधिकारी बनने वाले प्रथम सदस्य हैं। तनुज मेहरा का कल सूखाताल स्थित आवास पर भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसकी व्यापक तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- IMA POP: बदल जाएगा भारतीय सैन्य अकादमी का इतिहास, अगले महिलाएं भी करेंगी कदमताल

यह भी पढ़ें- भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने उत्तराखंड के आनंद, कड़ी मेहनत से सच हुआ बचपन का सपना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।