विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रेड्स कप में जालंधर व लखनऊ ने जीते मुकाबले

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Thu, 21 Jun 2018 05:08 PM (IST)

96वीं आल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के मुकाबलों में कॉप्स ऑफ सिग्नल जालंधर व नॉर्दर्न रेलवे लखनऊ ने अपने मैच जीते।

ट्रेड्स कप में जालंधर व लखनऊ ने जीते मुकाबले
ट्रेड्स कप में जालंधर व लखनऊ ने जीते मुकाबले

नैनीताल, [जेएनएन]: 96वीं आल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के मुकाबलों में कॉप्स ऑफ सिग्नल जालंधर व नॉर्दर्न  रेलवे लखनऊ ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है।

सोमवार को फ्लैट्स पर पहले मुकाबले में जालंधर व झांसी की टीमें आमने-सामने थी। पहले हाफ तक जालंधर की टीम ने एक-शून्य से बढ़त बना रखी थी। दूसरे हाफ में जालंधर ने दो गोल और दागकर मैच को तीन-शून्य से जीत लिया। विजयी टीम की ओर से घनश्याम ने दो व राजेश ने एक गोल किया। 

दूसरे मुकाबले में नॉर्दर्न रेलवे लखनऊ व एसएसवी लखनऊ की टीमों में भिड़ंत हुई। मध्यांतर तक नॉर्दर्न रेलवे लखनऊ की टीम ने एक-शून्य से आगे थी। मध्यांतर के बाद नॉर्दर्न रेलवे लखनऊ ने एक गोल और दागकर मैच को दो-शून्य से जीत लिया। विजयी टीम की ओर से दोनों ही गोल अखिलेश ने किए।

एक अन्य मुकाबला खालसा वॉरियर अमृतसर व नेशनल हॉकी क्लब कपूरथला के बीच खेला गया, जिसमें निर्धारित समय तक दोनों ही टीमों ने एक-एक गोल किया। यह मैच बराबरी पर छूटा। अमृतसर से गुरुदेव सिंह व कपूरथला से अमृतपाल सिंह ने गोल किए। निर्णायक मलकीत सिंह, मनीष कुमार, महेश्वर नेगी, अमित सिंह, मोहित सिंह व सारिक मोहम्मद थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड को बीसीसीआइ से मिली मान्यता, कंसेंसस कमेटी हुई गठित

यह भी पढ़ें: आखिरी ओवर में बढ़ा रोमांच, पौड़ी को मिली खिताबी जीत

यह भी पढ़ें: ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में लखनऊ व झांसी ने जीते अपने मुकाबले