विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेश मंत्रालय ने दी हरी झंडी, दिल्ली से हल्द्वानी तक ट्रेन से आएंगे कैलास मानसरोवर यात्री

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Tue, 26 Feb 2019 08:04 PM (IST)

कैलास मानसरोवर जाने वाले यात्री इस बार दिल्ली से हल्द्वानी तक बस के बजाय ट्रेन में सफर करेंगे। कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस प्रस्ताव पर विदेश मंत्रालय ने हामी भर दी है।

विदेश मंत्रालय ने दी हरी झंडी, दिल्ली से हल्द्वानी तक ट्रेन से आएंगे कैलास मानसरोवर यात्री
विदेश मंत्रालय ने दी हरी झंडी, दिल्ली से हल्द्वानी तक ट्रेन से आएंगे कैलास मानसरोवर यात्री

नैनीताल, जेएनएन : कैलास मानसरोवर जाने वाले यात्री इस बार दिल्ली से हल्द्वानी तक बस के बजाय ट्रेन में सफर करेंगे। कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस प्रस्ताव पर विदेश मंत्रालय ने हामी भर दी है। निगम प्रबंधन का अनुमान है कि इससे निगम को करीब दस लाख रुपये का फायदा होगा।

दरअसल, दिल्ली से काठगोदाम तक कैलास मानसरोवर यात्री वॉल्वो बसों का सफर करते रहे हैं। बस के लिए निगम को अत्यधिक धनराशि खर्च करनी पड़ती है। इसे देखते हुए निगम प्रबंधन ने रानीखेत एक्सप्रेस के माध्यम से यात्रियों की बुकिंग का प्लान बनाया है। विदेश मंत्रालय की यात्रा तैयारियों को लेकर हुई बैठक में एमडी रोहित मीणा ने यह प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकार कर लिया गया। वापसी भी ट्रेन से हो, इसके प्रयास होंगे। एमडी ने बताया कि काठगोदाम से आगे की यात्रा के लिए निगम कम से कम दो बोलेरो खरीदेगा। उन्होंने बताया कि जून में शुरू होने वाली यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अप्रैल में निगम का रेकी दल पड़ावों पर व्यवस्थाएं देखेगा। पिथौरागढ़ से धारचूला या धारचूला से गुंजी तक यात्री हेलीकॉप्टर से जाएंगे या नहीं, इस पर निर्णय पिथौरागढ़ जिला प्रशासन द्वारा सड़कों की स्थिति देखने के बाद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : शहर में हुई इन हत्‍याओं की क्‍या है कहानी ? अज्ञात मिले शव आखिर किसके हैं

यह भी पढ़ें : टाइमपास के ये एप बच्‍चों के लिए हैं खतरनाक, अश्‍लीलता व साइबर बुलिंग काे दे रहे बढ़ावा