विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जून में शुरू होगी कैलास मानसरोवर यात्रा, जल्‍द शुरू होंगे पंजीकरण

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sat, 23 Feb 2019 06:46 PM (IST)

कुमाऊं मंडल विकास निगम संचालित पवित्र कैलास मानसरोवर यात्रा इस बार भी जून से ही शुरू होगी। कुमाऊं के रास्ते ...और पढ़ें

जून में शुरू होगी कैलास मानसरोवर यात्रा, जल्‍द शुरू होंगे पंजीकरण
जून में शुरू होगी कैलास मानसरोवर यात्रा, जल्‍द शुरू होंगे पंजीकरण

नैनीताल, जेएनएन : कुमाऊं मंडल विकास निगम संचालित पवित्र कैलास मानसरोवर यात्रा इस बार भी जून से ही शुरू होगी। कुमाऊं के रास्ते इस बार भी 18 दल जाएंगे। एक दल में अधिकतम 60 यात्री शामिल होंगे। यात्रा के लिए पंजीकरण जल्द शुरू होंगे। शुक्रवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में कुमाऊं व सिक्किम के रास्ते कैलास यात्रा तैयारियों को लेकर पहली बैठक हुई। यात्रा संचालक केएमवीएन की ओर से बैठक में एमडी रोहित मीणा शामिल हुए।

यात्रा के पड़ाव में व्यवस्थाओं को लेकर रैकी दल अप्रैल माह में जाएगा, जबकि मार्च में विदेश मंत्रालय की चीनी अधिकारियों के साथ यात्रा को लेकर बैठक तय की गई है। यात्री पिथौरागढ़ से या धारचूला से हेलीकॉप्टर से जाएंगे, यह पिथौरागढ़ जिला प्रशासन तय करेगा। देखा जाएगा कि उच्च हिमालयी क्षेत्र से होकर जाने वाले पड़ावों की सड़क की स्थिति कैसी है। बैठक में केएमवीएन के एमडी रोहित मीणा के अलावा सीमा सड़क संगठन, आइटीबीपी, जिला प्रशासन पिथौरागढ़ के अधिकारी शामिल हुए। यहां उल्लेखनीय है कि 1981 से इस यात्रा का संचालन कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा किया जा रहा है। अब तक कुमाऊं के रास्ते दस हजार से अधिक भक्त कैलास के दर्शन कर पुण्य के भागीदार बन चुके हैं। केएमवीएन एमडी रोहित मीणा ने बताया कि कैलास मानसरोवर यात्रा को सुगम बनाने के लिए निगम स्तर पर तैयारियां चुस्त-दुरुस्त की जाएंगी। अप्रैल में निगम का दल रैकी के लिए जाएगा। यात्रा का शेड्यूल विदेश मंत्रालय जारी करेगा।

यह भी पढ़ें : आज से फिर ट्रैक पर आएगी अमृतसर सुपरफास्ट ट्रेन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।