Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैंची धाम मेले के लिए हल्द्वानी से कैंची धाम तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, चलेंगी 120 शटल बस

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 02:18 PM (IST)

    हल्द्वानी से कैंची धाम मेले के लिए 15 जून को ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा ताकि आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई हो सके। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. हल्द्वानी से कैंची धाम तक ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण

    2. आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी

    3. तीन पार्किंग स्थल, 120 शटल बसें चलेंगी

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। हल्द्वानी से कैंची धाम तक के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सके। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से भी सभी अस्पतालों को अलर्ट रखने के लिए भी कहा गया है।

    15 जून को होने वाले कैंची धाम मेले के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए मंगलवार को पुलिस और संबंधित विभागों की समन्वय बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि मेले के मद्देनजर ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। चूंकि इस दिन वाहनों का दबाव अधिक रहेगा, ऐसे में वाहन खराब होने, आग लगने, दुर्घटना जैसे स्थिति पैदा होने पर त्वरित कार्रवाई के लिए यह कॉरिडोर बनाया जाएगा।

    ताकि एंबुलेंस, फायर टेंडर, पुलिस और प्रशासन के वाहन समय पर मौके पर पहुंच जाएं। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन विभागों के साथ समन्वय बनाए रखा जाएगा। पुलिस कार्यालय हल्द्वानी में पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल और नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसडीएम मोनिका, सीओ सिटी अमित कुमार, टीटीओ आरटीओ पवन कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

    तीन पार्किंग बनेंगी, 120 शटल होंगी संचालित

    मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए नगर निगम इंटर कालेज के मैदान, रेलवे स्टेशन हल्द्वानी और काठगोदाम में वाहन पार्किंग बनाई जाएगी। यहां से परिवहन निगम और केमू की 60-60 बसें बतौर शटल सेवा संचालित होंगी।

    खबरें और भी

    एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि अगर तीनों पार्किंग भर जाएंगी तो गौलापार स्टेडियम में वाहनों की पार्किंग की जाएगी और उन्हें शटल से भेजा जाएगा। पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती के लिए रणनीति बनाई जा रही है। साथ ही संवेदनशील और भीड़भाड़ वाली जगहों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- नैनीताल: बेली ब्रिज तैयार, आज ट्रायल के बाद कैंची धाम बाईपास से दौड़ने लगेंगे वाहन

    यह भी पढ़ें- 15 जून को कैंची धाम मेला, तैयारियां शुरू; लेकिन इन्हीं वाहनों को मिलेगी एंट्री