विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:57 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2026 12:21 PM (IST)

वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसे देखते हुए नैनीताल पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटी है।

HighLights

  1. वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

  2. नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी

  3. शटल सेवा और निर्धारित पार्किंग उपयोग की अपील की गई

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। बाबा नीब करौरी के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वाहनों के दबाव को देखते हुए नैनीताल पुलिस यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी है।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जारी यातायात योजना के तहत पुलिसकर्मी प्रमुख स्थानों पर तैनात रहकर वाहनों का संचालन करा रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक नैनीताल-भवाली अंजना नेगी ने जीरो प्वाइंट पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली।

वहीं, सेनेटोरियम, भवाली तिराहे और भीमताल स्थित विकास भवन से शटल सेवा का संचालन जारी है। पुलिस ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने, शटल सेवा का लाभ लेने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- कैंची धाम में वीकेंड पर प्राइवेट और भारी वाहनों पर प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया डायवर्जन प्लान

यह भी पढ़ें- कैंची धाम दर्शन के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य, उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर मिलेगी सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।