Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कालाढूंगी में वन्यजीव हमले से किसान की मौत, हाथी के मूवमेंट से दहशत

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 12:00 PM (IST)

    कालाढूंगी बंदोबस्ती में 68 वर्षीय किसान भूपेंद्र सिंह बिष्ट की वन्यजीव हमले में मौत हो गई। परिवार को हाथी के हमले का संदेह है, क्योंकि इलाके में हाथिय ...और पढ़ें

    बाजार से सब्जी लेकर आ रहे थे घर, शाम को हुई घटना. Concept Photo

    बाजार से सब्जी लेकर आ रहे थे घर, शाम को हुई घटना. Concept Photo

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कालाढूंगी बंदोबस्ती में हाथी के हमले से 68 वर्षीय किसान की मौत की आशंका जताई जा रही है।

    हमले के दौरान किसान के कूल्हे की हड्डी टूट गई। जबकि पेट के आसपास मांसपेशियों फट गई। परिवार वाले हाथी के हमले की आशंका जता रहे हैं।

    कहना है कि इन दिनों गांव के रास्ते में हाथियों का मूवमेंट देखने को मिल रहा है। वहीं वन विभाग के अधिकारी अभी हाथी के हमले की पुष्टी नहीं कर रहे हैं।

    कालाढूंगी बंदोबस्ती हड़किया चौड़ निवासी 68 वर्षीय किसान भूपेंद्र सिंह बिष्ट परिवार के साथ रहते हैं।

    वह शुक्रवार को पास में ही लगने वाले शुक्र बाजार में साइकिल से सब्जी खरीदने के लिए शाम को निकले। लेकिन घर आते वक्त गांव के रास्ते में उनपर किसी वन्यजीव ने हमला कर दिया।

    कूल्हे की हड्डी टूटने व छाती में चोट लगने से वह काफी देर तक रास्ते में बेसुध पड़े रहे।इस दौरान जब गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें सड़क पर बेसुध देखा तो वह उन्हें बाइक से उनके घर छोड़ने गया।

    इसके बाद घायल भूपेंद्र को पास के एक निजी अस्पताल में भी दिखाया। वहां से उन्हें हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान भूपेंद्र सिंह की मौत हो गई।

    मृतक के भाई हरेंद्र सिंह का कहना है कि गांव के रास्ते में इन दिनों हाथियों का मूवमेंट देखने को मिल रहा है। आशंका है कि उनके बड़े भाई भूपेंद्र को हाथी ने ही मारा होगा।

    इधर, वन विभाग रामनगर डिविजन के डीएफओ डीएस मर्तोलिया ने कहा कि शनिवार की सुबह 10 बजे उन्हें कालाढूंगी रेंज में हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है।

    लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर व्यक्ति की मौत कैसे हुई है।

    घर जाकर किसान भूपेंद्र बोले अभी मैं ठीक हूं, कल कराएंगे इलाज

    घायल अवस्था में जब किसान भूपेंद्र घर पहुंचे तो उन्होंने अपने बेटों से कहा कि उनपर हाथी ने हमला किया है। हालांकि अभी वह ठीक हैं, रात का समय हो गया है।

    इसलिए शनिवार के दिन अस्पताल में इलाज करवा लेंगे। लेकिन पेट के पास मांसपेशियां फटने के चलते उनकी तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद उनके बड़े बेटे दीपक बिष्ट व ललित बिष्ट ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

    यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में गेहूं कटाई के दौरान पानी भरे पिट में गिरा नाबालिग, मौत

    यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में थूकने को लेकर हुई मारपीट, चले लात घूसे और बेल्ट; तीन गिरफ्तार