विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रेड्स कप हॉकी के फाइनल में पहुंची करनाल की टीम

By BhanuEdited By:
Updated: Sun, 24 Jun 2018 05:08 PM (IST)

करनाल हाकी क्लब ने 96वीं आल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

ट्रेड्स कप हॉकी के फाइनल में पहुंची करनाल की टीम
ट्रेड्स कप हॉकी के फाइनल में पहुंची करनाल की टीम

नैनीताल, [जेएनएन]: करनाल हाकी क्लब ने 96वीं आल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

फ्लैट्स मैदान पर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबला कोप्स ऑफ सिगनल जालंधर व करनाल हॉकी क्लब के बीच खेला गया। मध्यांतर तक दोनों ही टीमें बिना किसी गोल के बराबरी पर थी। 

मध्यांतर के बाद खेले गए मुकाबले में करनाल ने दो व जालंधर की टीम ने एक गोल किया और अंत में करनाल ने मैच को दो-एक से जीत लिया। विजयी टीम की ओर से नरेंद्र यादव व कुलजीत सिंह ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किए, जबकि पराजित टीम की ओर से एकमात्र गोल मनजीत सिंह ने किया। निर्णायक खालिद हसन व जीएस सिंह रहे।

यह भी पढ़ें: तनुजा और दिनेश बने शतरंज प्रतियोगिता के विजेता

यह भी पढ़ें: सुपर ओवर तक पहुंचे मुकाबले में जीती मुरादाबाद की टीम

यह भी पढ़ें: फ्रांसीसी कोच जिमी बेरेकोन को भा रही हैं मंदाकिनी की लहरें, जानिए क्या कहा