विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम, गंगा और सेना के नाम पर राजनीति कर रहे हैं मोदीः किशोर

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 06 Dec 2016 04:48 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2016 07:10 AM (IST)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम, गंगा और सेना के नाम पर राजनीतिक कर रहे हैं। नोटबंदी के निर्णय से भाजपा को नुकसान होगा।

News Article Hero Image

रामनगर, नैनीताल [जेएनएन]: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम, गंगा और सेना के नाम पर राजनीतिक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के निर्णय से भाजपा को नुकसान होगा।
रामनगर में पत्रकारों से बातचीत में राज्य सरकार को समर्थन दे रही पीडीएफ के सवाल पर उनका कहना था की कांग्रेस 70 विधानसभाओं में अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी।

पढ़ें-नोटबंदी से गरीब के आगे झुक रहा अमीर: रविशंकर प्रसाद
उन्होंने बताया कि सात दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली के मद्देनजर कांग्रेस ने सतत यात्रा का कार्यक्रम एक दिन पीछे कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अतिथि देवो भव के संदेश को मानती है। ऐसे में कार्यक्रम में बदलाव किया।

पढ़ें-मुख्यमंत्री भी सार्वजनिक करें खातों का ब्योरा: बलूनी
गढ़वाल में कांग्रेस के पास को दमदार नेता नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विजय बहुगुणा, हरक सिंह रावत व सतपाल महाराज को को कांग्रेस ने एक प्लेटफार्म दिया था। इसके बावजूद तीनों भस्मासुर निकले। उन्होंने कहा की नोटबंदी से भाजपा को नुकसान होगा। इस दौरान किशोर उपाध्याय ने नगर पालिका में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।
पढ़ें-महाराज ने सीएम पर साधा निशान, कहा भ्रष्टाचार का लिया सहारा

पढ़ें-जन्म से पूर्व उत्तराखंड की भ्रूण हत्या करने वाली है कांग्रेसः उमा भारती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।