विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धारी ब्‍लाॅक में खाई में मिला किशोरी और महिला का शव, हत्‍या की आशंका

By Edited By:
Published: Tue, 22 Jan 2019 01:34 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 07:38 PM (IST)

विकासखंड धारी के अंतर्गत देवनगर गांव में किशोरी व महिला की हत्या कर शव दो सौ मीटर गहरी खाई में फेंक दिए गए।

धारी ब्‍लाॅक में खाई में मिला किशोरी और महिला का शव, हत्‍या की आशंका
धारी ब्‍लाॅक में खाई में मिला किशोरी और महिला का शव, हत्‍या की आशंका

भीमताल, जेएनएन : धारीब्‍लॉक के देवनगर गांव में किशोरी व महिला की हत्या कर शव दो सौ मीटर गहरी खाई में फेंक दिए गया। डबल मर्डर की वारदात से शांत पहाड़ी इलाकों में सनसनी फैल गई। शवों को बुरी तरह से पत्थरों से कुचला गया है महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थो। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने खाई से शव निकालकर पदमपुरी के अस्पताल में रखवा दिए हैं। आज पोस्टमार्टम के लिए शव नैनीताल भेजे जाएंगे। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।
सोमवार को देवनगर की महिलाएं घास काटने जंगल में गई थीं। इसी दौरान गधेरे में दो किशोरी व महिला के शव दिखाई दिया। महिलाओं ने इसकी जानकारी ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों को दी। गुनियालेख के प्रधान संजय पांडे ने शव मिलने की सूचना राजस्व अधिकारी हेम पलडिया को दी। दोनों के शव मुख्य मोटर मार्ग से छह किलोमीटर दूर गहरी खाई में फेंके जाने की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। राजस्व निरीक्षक के मुताबिक एक महिला की उम्र करीब 35 वर्ष और उसके साथ करीब 14 वर्ष किशोरी है। दोनों के शरीर से खून निकल रहा था। शवों पर गहरी चोट के निशान हैं। राजस्व पुलिस को गहरी खाई से शव निकालने और उनको मुख्य मोटर मार्ग तक लाने के लिए चार घंटे का समय लग गया।

जिम्‍मेदार ये बता रहे मौत की वजह
हेम पलडि़या, राजस्व निरीक्षक ने बताया कि देवनगर के गधेरे में दो महिलाओं की लाश मिली है। घटनास्थल को देखते हुए लगता है की एक दूसरे को बचाने के चक्कर में दोनों महिलाएं गहरी खाई में गिर गई होंगी, जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पहले दोनों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जाच की जाएगी।

यह भी पढ़ें : सिडकुल में नौकरी करने वाली युवती ने खाया जहर, कॉल डिटेल से मिलेंगे सुराग
यह भी पढ़ें : ग्राहकों की शिकायत पर तीसरी बार में पकड़ी गई शराब की दुकान में ओवररेटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।