विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

26 दिसंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, देशभर में देख सकेंगे लोग nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Tue, 26 Nov 2019 09:51 AM (IST)

इस वर्ष का तीसरा व आखिरी सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को भारत समेत पूर्वी यूरोप एशिया उत्तरी-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया व पूर्वी अफ्रीका में दिखाई देगा।

26 दिसंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, देशभर में देख सकेंगे लोग nainital news
26 दिसंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, देशभर में देख सकेंगे लोग nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : इस वर्ष का तीसरा व आखिरी सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को भारत समेत पूर्वी यूरोप, एशिया, उत्तरी-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया व पूर्वी अफ्रीका में दिखाई देगा। अंगूठी के आकार के दिखने वाले सूर्यग्रहण को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार अमृत मंथन के दौरान देवताओं व दानवों के बीच विवाद होने पर भगवान विष्णु ने महाहिनी का रूप धारण कर देवताओं और दानवों को अलग बिठा दिया। कुछ दानव देवताओं की लाइन में आकर बैठ गए। अमृत बांटते समय सूरज व चांद ने दानवों को अमृत लेते देख लिया और उन्होंने भगवान विष्णु को बताया। विष्णु ने सुदर्शन से दानवों के सिर व धड़ अलग कर दिए, लेकिन वे मरे नहीं। सिर वाला भाग राहु और धड़ वाला भाग केतु कहलाता है। इसी वजह से राहु व केतु सूर्य और चंद्रमा को अपना शत्रु मानते हैं।

ऐसे होता है सूर्य ग्रहण

पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है और चांद पृथ्वी की। कभी-कभी इस प्रक्रिया में चांद सूरज व धरती के बीच में आता है। इससे सूरज की कुछ या फिर सारी रोशनी धरती पर आने से रुक जाती है। यह घटना अमावस्या के दिन होती है। चांद सूरज के कुछ भाग को ढके तो खंड ग्रहण कहलाता है। कभी-कभार ऐसा भी होता है जब चांद सूरज को पूरी तरह से ढक लेता है तो इसे पूर्ण ग्रहण कहते हैं।

25 दिसंबर को धनु राशि में होंगे छह ग्रह

सूर्य, बुध, गुरु, शनि, केतु व चंद्रमा 25 दिसंबर को एक साथ धनु राशि में रहेंगे। यह षठग्रही योग रहेगा। डॉ. नवीन जोशी के अनुसार धनु राशि में किन्हीं 6 ग्रहों का यह योग करीब एक दशक बाद बन रहा है। धनु में 6 ग्रह रहने का सर्वाधिक असर मौसम व राजनीति पर पड़ेगा। वहीं, कुछ प्रदेशों की सरकारों में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। इसका कारण मिथुन राशि में विराजमान राहु की दृष्टि धनु राशि पर पडऩा है।

यह भी पढ़ें : 30 साल पहले कैलास मानसरोवर की यात्रा के दौरान पीएम को भी भाया था ‘रं’ समाज का आतिथ्य

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने जिस रं समुदाय के बारे में की मन की बात, जानें उसकी कुछ खास बातें