विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति के साथ घर आ रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, जैसे-तैसे बची जान

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Tue, 12 Mar 2019 06:45 PM (IST)

पति के साथ घर आ रही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। पति के शोर मचाने पर गुलदार खेत में भाग गया। महिला को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाया गया।

पति के साथ घर आ रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, जैसे-तैसे बची जान
पति के साथ घर आ रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, जैसे-तैसे बची जान

रामनगर, जेएनएन : पति के साथ घर आ रही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। पति के शोर मचाने पर गुलदार खेत में भाग गया। महिला को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। हालांकि वन विभाग को इसकी जानकारी नहीं दी गई।

ग्राम सक्खनपुर हिम्मतपुर ब्लॉक निवासी सूरजावती अपने पति विजय पाल सैनी के साथ चोपड़ा गांव खेत में कार्य करने गई थी। सुबह 11 बजे वह साइकिल से अपने पति के साथ वापस घर आ रही थी। इस बीच मोतीपुर के समीप खेत से निकलकर आए गुलदार ने साइकिल के पीछे बैठी महिला पर झपट्टा मार दिया। अचानक हुए हमले से महिला साइकिल से नीचे गिर गई। पति ने शोर मचाया तो गुलदार उसे छोड़कर चला गया। गुलदार ने हमले के दौरान महिला के पैर में नाखून मार दिए। महिला को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। महिला ने बताया कि गुलदार हमले के बाद खेत में जा छिपा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। महिला की हालत ठीक है। उधर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंजर आरके वर्मा ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया। उन्होंने बताया कि वन विभाग को हमले की जानकारी किसी के द्वारा भी नहीं दी गई है। हमले के बारे में पता करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर पहाड़ व भाबर के लोग तय करते हैं प्रत्‍याशियों का भाग्‍य

यह भी पढ़ें : अल्मोड़ा संसदीय सीट पर नौ बार कांग्रेस तो सात बार भाजपा का रहा है कब्‍जा