विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिंचाई कर लौट रहे किसान को तेंदुए ने किया लहूलुहान, ग्रामीणों ने बचाई जान nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sun, 24 Nov 2019 07:51 PM (IST)

खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर लोग वहां जुट गए और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

सिंचाई कर लौट रहे किसान को तेंदुए ने किया लहूलुहान, ग्रामीणों ने बचाई जान nainital news
सिंचाई कर लौट रहे किसान को तेंदुए ने किया लहूलुहान, ग्रामीणों ने बचाई जान nainital news

बाजपुर, जेएनएन : खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर लोग वहां जुट गए और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

रविवार को सतनाम सिंह पुत्र माघ सिंह निवासी केलावनवारी दावका नदी पार बनगढ़ स्थित अपने खेत में गेहू बोने के लिए पानी चला रहे थे।  तभी अचानक पीछे से आकर तेंदुए ने सिर पर हमला बोल दिया जिससे वह लहूलुहान हो गए। उनकी चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। भीड़ को आता देख तेंदुआ पास के जंगल में भाग गया। परिजनों ने लोगों के सहयोग से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके सिर में गहरे घाव होने के कारण टांके लगाए गए हैं। सूचना पर वन विभाग ज्वालावन के वन दारोगा सुखवीर सिंह, फोरेस्टर सुरेश कुमार, मनोज तिवारी, विपिन आदि ने पहुंचकर घायल का हालचाल जाना और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने के की बात कही।

मुआवजा देने की मांग

समाज सेवी बल्देव सिंसह इटव्वा ने विभाग से कार्रवाई की मांग करते हुए सतनाम का उपचार कराने व मुआवजा देने की मांग की है। इससे पूर्व फरीदपुर, जोगीपुरा, गोवरा, गांव बाजपुर, रंम्पुरा, पहाडपुर, चंदनपुरा, हजीरा, भैंसिया आदि क्षेत्रों में देखा जा चुका है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकडऩे की मांग की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते अभी तक कुत्तों व मवेशियों को मारकर खाने वाला तेंदुआ अब मानव पर हमला कर रहा है। जिससे लोगों में दहशत व्याप्त है।