यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने निराश्रित महिलाओं को बनवाया घर nainital news
महाराष्ट्र के राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने पिथौरागढ़ आश्रम में रह रहीं निर्बल व निराश्रित दो महिलाओं को चकरपुर में एक मकान बनाकर दिया है।

खटीमा (ऊधवमसिंह नगर), जेएनएन : महाराष्ट्र के राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने पिथौरागढ़ आश्रम में रह रहीं निर्बल व निराश्रित दो महिलाओं को चकरपुर में एक मकान बनाकर दिया है। जिसकी चाबी विधायक पुष्कर सिंह धामी ने सौंपी है। यह घर राज्यपाल कोश्यारी ने अपने निजी खर्च से बनवाया है।
भगत दा के निजी सचिव रंजीत सिंह ज्याला ने बताया कि पिथौरागढ़ में स्व. शेर ङ्क्षसह कार्की ने वर्ष 1962 में महिला आश्रम मुवानी की स्थापना की थी। इस आश्रम को कोश्यारी निजी तौर मदद करते रहे हैं। कार्की ने अपनी मृत्यु से पूर्व आश्रम की देखरेख की जिम्मेदारी भगत दा को दी थी। तब से वह आश्रम में रह रहीं बुजुर्ग भागीरथी व माधवी की मदद करते आ रहे हैं। इन महिलाओं ने आश्रम में एक बच्चे को पाला था। बच्चे के बड़ा होने और उसके वैवाहिक जीवन यापन के लिए आश्रम की महिलाओं ने कोश्यारी से एक भवन का अनुरोध किया था। 30 वर्षीय विनोद वर्तमान में चकरपुर में रहता है। जिस पर भगत दा ने चकरपुर में तीस बाई सत्तर जमीन क्रय की। जिसमें एक दुकान, चार कमरे, किचन आदि का निर्माण स्वयं के खर्च पर तैयार किया। जिसकी चाबी विधायक पुष्कर सिंह धामी ने निराश्रित महिला भागीरथी एवं माधवी को सौंपी।
