विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा की सभा में माइक की जंग तो भाजपा की सभा में युवक खुद ले आया माइक

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 12 Nov 2018 05:30 PM (IST)

समाजवादी पार्टी की सभा में एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता के बीच रविवार रात माइक को लेकर जमकर बहस हो गई। ...और पढ़ें

सपा की सभा में माइक की जंग तो भाजपा की सभा में युवक खुद ले आया माइक
सपा की सभा में माइक की जंग तो भाजपा की सभा में युवक खुद ले आया माइक

नैनीताल, (जेएनएन) : समाजवादी पार्टी की सभा में एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता के बीच रविवार रात माइक को लेकर जमकर बहस हो गई। विवाद बढऩे पर बड़े नेता बीच में आ गए। बमुश्किल उन्होंने दोनों को अलग कर कर मामला शांत कराया। वहीं, बीच सभा में इस तरह का वाकया पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।निकाय चुनाव को सिर्फ आठ दिन बाकी हैं। ऐसे में सभी दल प्रचार में पूरी ताकत से जुटे हैं। खासकर बनभूलपुरा इलाके में मतदाताओं की बड़ी तादाद होने के कारण यहां प्रचार का जोर ज्यादा है। सभी दलों के मेयर प्रत्याशी यहां रोजाना दो से तीन सभाएं कर रहे हैं।

रविवार शाम सपा प्रत्याशी शुएब अहमद के समर्थन में उत्तर उजाला में सभा चल रही थी। मंच पर पार्टी नेताओं से लेकर अच्छी संख्या मेंंं समर्थक भी मौजूद थे। तभी माइक पर बोलने को लेकर एक स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता के बीच बहस शुरू हो गई। यह देख मंच व पंडाल में मौजूद लोग भी दंग रह गए। हालांकि बड़े नेताओं ने समझाकर दोनों को शांत करवाया। उसके बाद सभा फिर से चलने लगी।

भाजपा की सभा में माइक लेकर पहुंचा युवक : लाइन नंबर 17 में रविवार शाम भाजपा प्रत्याशी डॉ. जोगेंद्र रौतेला की सभा में एक स्थानीय युवक माइक लेकर पहुंच गया। भीड़ में पहुंचकर उसने अतिक्रमण समेत अन्य मामलों पर सवाल करने शुरू कर दिए। भाजपा नेताओं ने जवाब में हर काम नियम के हिसाब से होने के बारे में बताया।

थाने के बाहर जमावड़ा, अंदर कोई नहीं पहुंचा : इन दोनों मामलों के बाद बनभूलपुरा थाने के बाहर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। गुटों में खड़े लोग पुलिस कार्रवाई की बात करने लगे, लेकिन थाने के अंदर कोई नहीं गया।

यह भी पढ़ें : आधी आबादी के सहारे चुनावी नैया पार लगाने की जुगत

यह भी पढ़ें : चुनाव आयोग सख्‍त, प्रशिक्षण से गायब अधिकारियों पर एफआइआर दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।