कार्बेट पार्क आज से 'डिजिटल ब्रेक', अब होगा सिर्फ रियल रोमांच; पर्यटकों को बस DSLR की परमिशन
कार्बेट पार्क में आज से सफारी के दौरान मोबाइल फोन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब पर्यटक, चालक और गाइ ...और पढ़ें

डीएसएलआर कैमरा ले जा सकेंगे पर्यटक। जागरण फाइल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रामनगर। कार्बेट पार्क में सफारी में मोबाइल आज से प्रतिबंधित हो गए हैं। अब पर्यटक, चालक व गाइड जंगल में जिप्सी सफारी के दौरान मोबाइल से वन्य जीवों व नैसर्गिक सौंदर्य की फ़ोटो नहीं ले सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने सभी नेशनल पार्क में सफारी में मोबाइल के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश किया था। इसके अनुपालन में कार्बेट ने गुरुवार सुबह से सफारी में मोबाइल पर रोक लगा दी है।
कार्बेट के पार्क वार्डन अमित गवास्कोटी ने बताया कि जो पर्यटक डे सफारी के लिए जाएंगे, उनके मोबाइल को रखने के लिए गेट में लाकर बनाए गए हैं। इन लाकर में गाइड अपना, जिप्सी चालक व पर्यटकों के मोबाइल रखकर चाभी ले जाएंगे। जंगल से बाहर आकर लॉक खोलकर मोबाइल ले जाएंगे। जबकि नाइट स्टे के लिए जाने वाले जिप्सी चालक, गाइड व पर्यटकों के मोबाइल गेट पर ही बाक्स में लाक करके जिप्सी में रख दिया जाएगा। जबकि चाभी पर ही रहेगी।
वन विश्राम गृह में पहुंचने पर वहां मौजूद वनकर्मी दूसरी चाभी से बाक्स को खोलकर चालक, गाइड व पर्यटकों के मोबाइल निकालकर दे देगा। पर्यटक वन विश्राम गृह में मोबाइल का उपयोग करेंगे। जबकि सफारी में जाने पर मोबाइल वन विश्राम गृह में ही रखकर जाएंगे। विनः विश्राम गृह से बाहर आते समय फिर से वनकर्मी मोबाइल को बाक्स में लाक कर देंगे। बाहर गेट में दूसरी चाभी से बाक्स से मोबाइल निकालकर वनकर्मी वापस कर देंगे। पर्यटक सफारी में केवल कैमरा अपने साथ ले जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- कार्बेट पार्क में रात्रि विश्राम आज से शुरू, कैंटर से पर्यटक सफारी के लिए गए ढिकाला
यह भी पढ़ें- कार्बेट पार्क: टूरिस्ट को ऑफर की तंबाकू, चीतल का मांस बताया स्वादिष्ट; गाइड पर गिरी गाज
यह भी पढ़ें- कार्बेट पार्क में पर्यटकों की संख्या में इस बार इजाफा, दो माह में पहुंचे 6779 अधिक पर्यटक