Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चंद्रमा के साथ शुक्र प्रकृति के सौंदर्य में लगा रहा है चार चांद

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Sat, 05 Nov 2016 07:00 AM (IST)

    इन दिनों सरोवर नगरी नैनीताल से शाम को आसमान की खूबसूरती देखते बन रही है। चंद्रमा के साथ चमक बिखेरता शुक्र प्रकृति के सौंदर्य में चार चांद लगा रहा है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नैनीताल, [जेएनएन]: इन दिनों सरोवर नगरी से शाम को आसमान की खूबसूरती देखते बन रही है। एक तरफ सूर्यास्त का मनोरम दृश्य और दूसरी चंद्रमा के साथ चमक बिखेरता शुक्र प्रकृति के सौंदर्य में चार चांद लगा रहा है। इसके साथ ही मंगल और शनि को भी देखा जा सकता है। अगले कुछ दिनों तक यह मनमोहक नजारा लोगों को लुभाएगा।


    शुक्र व चंद्रमा हमार सौरमंडल के सर्वाधिक खूबसूरत ग्रह और उपग्रह है। इन दोनों का एक दूसरे के करीब आना रोमांचक क्षणों में यह दोनों एक दूसरे से कुछ ही डिग्री की दूरी पर नजर आने लगे। इन नजारे का सैलानियों ने भी लुत्फ उठाया।

    पढ़ें:-दुर्लभ खगोलीय घटना: आखिरकार सूर्य के आगोश में समा गया धूमकेतु

    आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वैज्ञानिक डॉ शशिभूषण पांडे के अनुसार इन दिनों आसमान निखरा हुआ है। जिस कारण सूर्यास्त की खूबसूरती अन्य मौसम की तुलना में अधिक है। इनके अलावा मंगल व शनि ग्रह को भी पश्चिम के आसमान में सांझ ढलने के बाद छोटी दूरबीन से देखा जा सकता है। यह प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को यह काफी लुभा रहा है।

    पढ़ें:-अब छिपे नहीं रहेंगे बृहस्पति ग्रह के राज, जूनो अंतरिक्ष यान बताएगा वहां के हाल

    होंडा रहेगा आकर्षण का केंद्र
    अगले दो महीने धूमकेतु होंडा वैज्ञानिकों के आकर्षण के केंद्र में रहेगा। इसके आब्जर्वेशन के लिए वैज्ञानिकों ने तैयारी शुरू कर दी है। वैज्ञानिकों के अनुसार जनवरी में इसकी चमक काफी बढ़ जाएगी। इसे दूरबीन की मदद से देखा जा सकेगा। यह धूमकेतु सवा पांच साल में सूर्य का चक्कर लगाता है।

    खबरें और भी

    पढ़ें:-सौरमंडल के रहस्यों से उठेगा पर्दा, जब होगा बेन्नू ग्रह का डीएनए टेस्ट