विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नगर निगम को मिलेंगे ग्राम पंचायतों के दो करोड़, जानिए क्‍या है मामला

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 02 Jan 2019 04:36 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 07:06 PM (IST)

परिसीमन के बाद नगर निगम में शामिल हो चुकी 36 ग्राम पंचायतों का बजट जल्द ही निगम को मिल सकता ...और पढ़ें

नगर निगम को मिलेंगे ग्राम पंचायतों के दो करोड़, जानिए क्‍या है मामला
नगर निगम को मिलेंगे ग्राम पंचायतों के दो करोड़, जानिए क्‍या है मामला

हल्द्वानी, जेएनएन : परिसीमन के बाद नगर निगम में शामिल हो चुकी 36 ग्राम पंचायतों का बजट जल्द ही निगम को मिल सकता है। नगर निगम ने इसके लिए कसरत शुरू कर दी है। इस मामले की पैरवी के लिए मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला देहरादून में डेरा डाले हैं।

छह माह पहले नगर निकायों के सीमा विस्तार के बाद 36 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के लिए आए बजट को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय ने रोक दिया था। नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया ने बताया कि करीब दो करोड़ की राशि को निगम में लाने के लिए पत्राचार शुरू हो गया है। वहीं, देहरादून गए मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने फोन पर बताया कि जल्द ही बजट निगम को मिलने की संभावना है। इससे निगम के नए क्षेत्रों में विकास कार्य हो सकेंगे। स्ट्रीट लाइन लगाने, सड़क व पुलिया निर्माण के लिए पार्षदों से सर्वाधिक प्रस्ताव आए हैं।

10 से पहले हो सकती है बोर्ड बैठक

नगर निगम से विभिन्न विकास कार्यों के लिए गई डीपीआर को शासन की व्यय वित्त समिति की मंजूरी मिलने की बात कही जा रही है। करीब पांच से सात करोड़ लागत की योजनाओं के लिए शासन कुछ दिन में बजट जारी कर सकता है। ऐसे में निगम प्रशासन ने नए प्रस्तावों पर चर्चा व विभिन्न कार्यों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए बोर्ड की सहमति जरूरी होगी। सूत्रों की मानें तो 10 जनवरी तक निगम की बोर्ड बैठक हो सकती है।

कार्यकारिणी समिति गठित करने पर जोर

निगम की कार्यकारिणी समिति का अभी गठन नहीं हो पाया है। 12 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति में मेयर सभापति होते हैं। नियमानुसार चुनाव के आधार पर समिति सदस्य चुने जाते हैं। मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी समिति गठित कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : जनता के बीच पहुंचे मेयर ने पार्षद को दिलाई भाजपा की सदस्यता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।