नैनीताल में बंद घर में चोरों ने बोला धावा, जेवरात लेकर हुए फरार
भवाली के गैराड़ी लटवाल में एक बुजुर्ग महिला के बंद घर से लाखों के सोने के जेवरात चोरी हो गए। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
चोरों ने बंद घर से सोने के जेवरात चुराए।
पीड़िता उमा लटवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
संवाद सहयोगी जागरण, भवाली। कोतवाली भवाली में ग्राम पंचायत गैराड़ी लटवाल में एक बुजुर्ग महिला के घर से सोने के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों की विरुद्ध कार्रवाही की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार गैराड़ी लटवाल निवासी उमा लटवाल ने पुलिस को तहरीर सौप बताया कि वह पांच अगस्त को निजी कार्य से परिजनों से मिलने हल्द्वानी गई थी। तब उनके घर पर उनकी बहू तनुजा लटवाल और ससुर पान सिंह लटवाल मौजूद थे। उन्होंने कहा कि 24 अगस्त को वह हल्द्वानी से वापस घर लौटी।
और 27 अगस्त को उन्होंने घर की दूसरी मंजिल में स्थित कमरे में रखे बक्से को देखा तो उसमे ताला और कुंडा नहीं था। बक्से से सोने के जेवरात गायब थे। जिसमे 2 जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी सोने के झुमके, नथ, ग्लोबंद, मांग टीका और दो अंगूठियां गायब मिली।
उन्होंने कोतवाली में तहरीर सौप अज्ञात चोर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसएसआइ आसिफ खान ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
