हरिद्वार के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अग्रिम जमानत से इनकार, हाई कोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट
नैनीताल हाई कोर्ट ने ज्वालापुर हरिद्वार के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। यह मामला अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिली
मामला अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो का
न्यायालय ने राज्य सरकार से 8 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी
जागरण संवाददाता, नैनीताल। हाई कोर्ट ने ज्वालापुर हरिद्वार के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अग्रिम जमानत के मामले में राहत नहीं दी है। सोमवार को न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने अगली सुनवाई पर राज्य सरकार से आठ जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
सुनवाई के दौरान पूर्व विधायक राठौर के अधिवक्ता ने दलील दी कि उनके विरुद्ध देहरादून के डालनवाला और नेहरू कालोनी थानों में दो मुकदमे दर्ज हैं जबकि दो मुकदमे हाई कोर्ट ने निरस्त कर दिए थे।
पुलिस की ओर से सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण उन्हें गिरफ्तारी की आशंका है, जिसके चलते उन्होंने हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है।
यह पूरा मामला अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक कथित वीआइपी के नाम पर आपत्तिजनक आडियो और वीडियो प्रसारित करने से संबंधित है, जिससे शिकायतकर्ताओं आरती गौड़ और भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की छवि धूमिल होने का आरोप है।
इससे पहले हाई कोर्ट हरिद्वार में दर्ज दो मुकदमों को निस्तारित कर चुका है लेकिन देहरादून के मामलों में गहन जांच के आदेश दिए थे।
यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: मुख्य आरोपित पुलकित व सौरभ को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, अगली सुनवाई 20 जुलाई को
यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी मामला: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को सीजेएम कोर्ट से मिली जमानत