मलबा आने से बंद हुआ नैनीताल हाईवे, मौके पर पहुंचे एसएसपी... खुलवाई सड़क
हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर मलबा आने से यातायात बाधित हो गया, जिसके बाद एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
HighLights
हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर मलबा आने से यातायात बाधित
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मौके पर संभाला मोर्चा
जेसीबी से मलबा हटाकर मार्ग को सुचारू किया गया
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर दोगांव और डोलमार के बीच सड़क पर मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। इसकी सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल डा. मंजुनाथ टीसी खुद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर स्थिति देखी और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए।
एसएसपी के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने यातायात व्यवस्था संभाली। उनके निर्देश पर जेसीबी को मौके पर बुलाकर सड़क पर आया मलबा हटाया गया।
पुलिसकर्मियों ने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया, जिससे मार्ग पर फंसे यात्रियों और वाहन चालकों को राहत मिली। मलबा हटाए जाने के बाद हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर यातायात सुचारू हो गया। एसएसपी ने पुलिस टीम को मार्ग पर नजर बनाए रखने और किसी भी तरह की बाधा होने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
