बारिश से सुधरी नैनीताल झील की सेहत, 80 फीट पहुंचा वॉटर लेवल
नैनीताल में भारी वर्षा और ओलावृष्टि के कारण नैनी झील का जलस्तर 24 घंटे में पांच इंच बढ़कर 80 फीट हो गया है। यह पिछले तीन वर्षों में झील का सर्वाधिक जल ...और पढ़ें
HighLights
नैनी झील का जलस्तर 80 फीट पहुंचा
24 घंटे में पांच इंच जलस्तर में वृद्धि
पिछले तीन साल में सर्वाधिक जलस्तर दर्ज
जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार पूरी रात से सोमवार की सुबह मूसलधार वर्षा के साथ जमकर ओले बरसे। नाले उफान पर आ गए और कूड़े के ढेर झील में समा गए। पिछले 24 घंटे में ओलावृष्टि व तेज वर्षा से नैनी झील का जलस्तर पांच इंच से अधिक बढ़कर 80 फीट पहुंच गया है, जो तीन साल में सर्वाधिक है।
रुक-रुक कर होते रही वर्षा
नगर में वर्षा का क्रम बीती रात से ही शुरू हो गया था जबकि तड़के तीन बजे ओलावृष्टि हुई। तेज हवा के साथ ओले भी बरसने लगे। इसके साथ ही तेज वर्षा भी शुरू हो गई। एक घंटे तक तेज वर्षा जारी रही। इसके बाद मध्यम वर्षा का क्रम शुरू हो गया, जो सुबह आठ बजे तक जारी रही। इसके बाद भी रुक-रुक कर वर्षा होते रही।
नौ बजे वर्षा रुक गई, लेकिन घने बादल आसमान में डेरा डाले रहे, जो दोपहर में साफ हो गए और धूप निकल आई। इधर, सिंचाई विभाग के झील नियंत्रण कक्ष के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 55 मिमी वर्षा हुई है।
झील का जलस्तर सामान्य बना हुआ है। पिछले तीन साल में झील का जलस्तर सर्वाधिक बना हुआ है। झील के सुपरवाइजर रमेश सिंह गैड़ा का अनुसार वर्षा से झील के जलस्तर में सुधार हुआ है।
झील नियंत्रण से प्राप्त पिछले चार वर्षों में जल स्तर का आंकड़े
- 2026 - 80 फीट
- 2025 - 79 फीट
- 2024 - 79 फीट
- 2023 - 82.1 फीट