विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nainital News: तल्ला रामगढ़ में खाई में वाहन गिरने से चालक की मौत, 3 नाबालिग बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

By vinod kumarEdited By: Shivam Yadav
Published: Wed, 02 Aug 2023 08:01 PM (GMT+05:30)

तल्ला रामगढ़ में देर रात एक वाहन खाई में जा गिरा जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई। सुबह पुलिस ...और पढ़ें

शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भवाली, जागरण टीम: तल्ला रामगढ़ में देर रात एक वाहन खाई में जा गिरा, जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई। सुबह पुलिस की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस जानकारी के अनुसार, गोविंद सिंह कार्की मंगलवार देर रात टैक्सी वाहन संख्या यूके 04 टीबी 3668 लेकर नावली से नैकाना घर की ओर आ रहे थे। तभी नैकाना पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सुबह जब लोगाें ने खाई में वाहन गिरा हुआ देखा तो सामाजिक कार्यकर्ता रोहित नेगी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। 

स्थानीय लोगों ने की मदद

सूचना पर चौकी इंजार्च देवेंद्र राणा मय टीम मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगाें की मदद से ड्राइविंग सीट में फंसे चालक के शव को खाई से बाहर निकाला। रोहित नेगी ने बताया कि मृतक काश्तकारी व टैक्सी वाहन चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक के 2 बेटे 1 बेटी है, जो अभी स्कूल ही पढ़ते है। मृतक अपने पीछे बच्चों, पत्नी व माता को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृत्यु के बाद परिवार पर आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो गया है। 

वहीं, रामगढ चौकी इंजार्च देवेंद्र राणा ने बताया कि घटना देर रात की बताई जा रही है। सुबह सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को खाई से निकाला गया। वहीं, शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।