विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haldwani News: युवक पर धार्मिक टिप्पणी कर रॉड से पीटा, मोबाइल तोड़कर नगदी लूटी; काठगोदाम के दो युवक नामजद

Published: Thu, 31 Jul 2025 06:51 PM (IST)

हल्द्वानी में जजी के पास एक युवक को कार और स्कूटी सवार युवकों ने रोका और धार्मिक टिप्पणी करते हुए ...और पढ़ें

युवक पर धार्मिक टिप्पणी कर लोहे की राड से पीटा, मोबाइल तोड़ा नगदी लूटी
युवक पर धार्मिक टिप्पणी कर लोहे की राड से पीटा, मोबाइल तोड़ा नगदी लूटी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। घर से निकले स्कूटी सवार को जजी के पास कार व स्कूटी सवार युवकों ने रोक लिया। युवक का आरोप है कि उस पर धार्मिक टिप्पणी करते हुए गालियां दीं और लोहे की राड से बुरी तरह पीट डाला।

मारपीट करने वाले युवकों पर उसकी जेब से हजारों रुपये निकाल लिए। मोबाइल तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किदवई नगर निवासी अब्दुल अहद सिद्दीकी ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई की दोपहर वह स्कूटी पर सवार होकर अपने भाई के घर जा रहा था। आरोप है कि जजी के पास पहुंचते ही काठगोदाम निवासी कार्तिक, कमलेश नाम के युवकों ने अपने साथियों के साथ कार और स्कूटी से उसका रास्ता रोक लिया।

रुकते ही आरोपियों ने धार्मिक टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इतने में ही आरोपियों ने उस पर लोहे के डंडो और बेल्ट से उस पर हमला कर दिया। बुरी तरह पीटने के साथ आरोपित उसकी में रखे करीब 6700 रुपये निकाल लिए। साथ ही दोबारा मिलने पर मारने की धमकी दी।

कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।