कैंची धाम जा रहे थे, कालाढूंगी-नैनीताल रोड पर आग का गोला बनी कार; बाल-बाल बचा देहरादून का परिवार
कालाढूंगी-नैनीताल मोटर मार्ग पर एक चलती कार में भीषण आग लग गई, जिसमें देहरादून का एक परिवार बाल-बाल बच गया। ...और पढ़ें

कालाढूंगी-नैनीताल मोटर मार्ग में धू-धू कर जलती कार.

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, कालाढूंगी । कालाढूंगी-नैनीताल मोटर मार्ग पर चलती कार आग का गोला बन गई। इस हादसे में देहरादून के पर्यटक का परिवार बाल-बाल बच गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। अग्निशमन दल के पहुंचने पर तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
बुधवार को कालाढूंगी-नैनीताल मोटर मार्ग में घटगड़ और प्रिया बैंड के बीच दोपहर एक बजे के आसपास चलती कार में आग लग गई। भीषण गर्मी में कुछ देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान मोटर मार्ग में अफरा-तफरी मच गई। दोनों वाहनों का लंबा जाम लग गया।
कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहा था परिवार
राजपुर रोड देहरादून निवासी विनय थापा अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। प्रिया बैंड के बाद उनकी कार के बोनट से अचानक धुंआ निकलने लगा।
स्थिति को भांपते हुए उन्होंने कार खड़ी कर परिवार समेत सामान बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को किनारे खड़ी कर यातायात सुचारू करवाया।
यह भी पढ़ें- पहाड़ों पर हाहाकार: नैनीताल-मसूरी में उमड़ा 'मैदान', हिमाचल में भी भीषण ट्रैफिक जाम छुड़ा रहा पर्यटकों के पसीने
यह भी पढ़ें- नैनीताल और मसूरी में उमड़ा जनसैलाब, पहाड़ों में जाम से पर्यटकों के छूट रहे पसीने