विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज से 20 दिनों के लिए नैनीताल रोपवे बंद, हाइटेक बनाने के लिए कराई जाएगी मरम्‍मत

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Tue, 17 Mar 2020 09:15 AM (IST)

पर्यटकों की पहली पसंद नैनीताल रोपवे मरम्मत कार्य की वजह से मंगलवार से बंद किया जा रहा है। अगले 20 दिनों तक पर्यटक व स्थानीय लोग इससे सफर नहीं कर सकेंगे।

आज से 20 दिनों के लिए नैनीताल रोपवे बंद, हाइटेक बनाने के लिए कराई जाएगी मरम्‍मत
आज से 20 दिनों के लिए नैनीताल रोपवे बंद, हाइटेक बनाने के लिए कराई जाएगी मरम्‍मत

नैनीताल, जेएनएन : पर्यटकों की पहली पसंद नैनीताल रोपवे मरम्मत कार्य की वजह से मंगलवार से बंद किया जा रहा है। अगले 20 दिनों तक पर्यटक व स्थानीय लोग इससे सफर नहीं कर सकेंगे। केएमवीएन के जीएम अशोक जोशी ने बताया कि रोप बदलने के साथ ही मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल आदि कार्यों का आधुनिकीकरण भी होना है। इस कारण रोपवे का संचालन 17 मार्च से कार्य पूर्ण होने तक बंद रहेगा।

निगम प्रबंधन की कार्यदायी कंपनी ने 15 दिन में मरम्मत पूरा करने का भरोसा दिया है, मगर कंपनी को 20 दिन में काम करने को कहा गया है। सात सौ मीटर लंबे इस रोपवे का निर्माण 1985 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने कराया था, तब लागत 2.08 करोड़ थी। अब मरम्मत ही 1.32 करोड़ में की जा रही है। इसके तहत रोप बदली जाएगी और मशीनों के संचालन को पूरी तरह कंप्यूरीकृत मोड में लाया जाएगा। अब तक इसका संचालन मैनुअल होता था। 2018 में भी रोप बदली गई थी। तकनीकी खराबी की वजह से दो बार ट्रॉली में पर्यटक हवा में लटके रहे थे, जिन्हें रेस्क्यू कर नीचे उतारा गया था। अन्य तकनीकी गड़बडिय़ों की वजह से भी कई बार संचालन बंद करना पड़ा था। रोपवे से निगम को करोड़ों में कमाई होती है।

यह भी पढ़ें : नैनीताल जू में भी हो सकेगा बाघों का प्रजनन, दस वर्षीय मास्टर प्लान को मिली मंजूरी

यह भी पढ़ें : बंद हो सकता है कॉर्बेट नेशनल पार्क, सरकार के खजाने पर पड़ेगा असर