Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: नैनीताल में बारिश-ओले और बर्फ के फाहे गिरने से कड़ाके की ठंड, कैसा रहेगा आज मौसम, देखिए अपडेट

    Updated: Sun, 29 Dec 2024 08:38 AM (IST)

    Nainital Weather Update नैनीताल में बारिश ओलावृष्टि और बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं हिमपात देखने की आस लगाए पहुंचे पर्यटक निराश हुए ...और पढ़ें

    Weather Update: नैनीताल में शनिवार को बारिश के दौरान माल रोड पर गुजरते पर्यटक। जागरण
    Weather Update: नैनीताल में शनिवार को बारिश के दौरान माल रोड पर गुजरते पर्यटक। जागरण

    HighLights

    1. मौसम विभाग का अनुमान, आज से सुधरेगा मौसम
    2. नैनीताल में नए साल मनाने के लिए पहुंचे हैं बड़ी संख्या में सैलानी

    जागरण संवादाता, नैनीताल। Weather Update: लगातार वर्षा व ओलावृष्टि के साथ ही हिमकण गिरने से सरोवर नगरी का सामान्य जनजीवन शनिवार को बुरी तरह प्रभावित रहा।

    नगर जबरदस्त कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हिमपात नहीं होने से सैलानी निराश हुए। रविवार से मौसम में सुधार आने की संभावना है। बारिश के दौरान झील में नौकायन पूरी तरह ठप रहा।

    नगर में पिछले 18 घंटे से वर्षा का दौर रुक−रुक कर जारी है। कई बार ओलावृष्टि हुई, जबकि ऊंचाई वाले हिस्सों में कुछ देर के लिए बर्फ के फाहे भी गिरे। लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हुए। तापमान में निरंतर गिरावट जारी है।

    हिमपात की आस लगाए बैठे सैलानी हुए निराश

    हिमपात की आस लगाए सैलानियों को निराश होना पड़ा। हिमपात की आस लगाए कई शहरों के सैलानी ठहरे हुए हैं। तेज वर्षा के दौरान नाले उफान पर रहे। मौसम के खराब मिजाज से रोजमर्रा के कार्य बाधित हुए और दिहाड़ी मजदूर कार्य से विरत रहे। देर शाम तक हल्की बारिश का दौर जारी था। जिस कारण हिमपात की संभावना बनी हुई है।

    आज समाप्त हो जाएगा पश्चिमी विक्षाेभ का असर

    राज्य मौसम विभाग के विज्ञानी डॉक्टर रोहित थपलियाल के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को समाप्त हो जाएगा और मौसम में सुधार आने लगेगा, लेकिन ठंड में गिरावट बनी रहेगी। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 11 व न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 95 व न्यूनतम 60 प्रतिशत रही। वर्षा 25 मिमी हुई।

    नैनीताल के मल्लीताल पंत पार्क में उमड़ी पर्यटकों की भीड़। जागरण

    लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, हिमपात नहीं होने से पर्यटक निराश

    मसूरी में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शुक्रवार दोपहर से शुरू हुई बारिश पूरी रात और शनिवार को पूरे दिनभर होती रही जिससे दिनभर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार शाम को थोड़ी देर के लिए मौसम खुलने पर बाजारों में पर्यटक उमड़ पड़े लेकिन हिमपात नहीं होने से पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग भी निराश हैं। लगातार बारिश होने से शनिवार सुबह बाजार देर से खुले और लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी में अब कड़ाके की ठंड का दिखेगा असर! कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी

    ये भी पढ़ेंः Bihar Weather: बारिश से बढ़ी ठिठुरन रहेगी बरकरार, नए साल को लेकर भी IMD ने जारी कर दिया ये बड़ा अपडेट

    हिमपात देखने के लिए धनोल्टी पहुंचे सैलानी

    हिमपात देखने पर्यटकों ने धनोल्टी सुरकण्डा का रूख किया लेकिन वहां पर भी हिमपात नहीं होने से उनको मायूस होकर वापिस लौटना पड़ा है। आसमान में अभी भी घने बादलों का डेरा है और हिमपात की संभावनाएं बरकरार हैं।