विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर, हरियाणा के 3 पर्यटकों की मौत

Published: Fri, 14 Aug 2026 03:34 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2026 06:01 PM (IST)

नैनीताल जिले के भवाली से मुक्तेश्वर जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर मल्ला रामगढ़ में खाई में गिर गया, जिसमें हरियाणा के 22 पर्यटक सवार थे।

हादसे में 3 की मौत हो गई है। जागरण

हादसे में 3 की मौत हो गई है। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें
संवाद सहयोगी, नैनीताल। मल्ला रामगढ में भवाली से मुक्तेश्वर की ओर जाता टेंपो ट्रैवलर खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त टेंपो में 22 लोगों के सवार होने जानकारी मिल रही है। हादसे में 3 की मौत हो गई है और 20 अन्य घायल हैं। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
सूचना पर कोतवाली भवाली पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने घायलों को खाई से बाहर निकाला और सीएचसी रामगढ़ पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। 
 
पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ टीम व स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों मो निकटतम सीएससी रामगढ़ अस्पताल भेजा गया। सीओ भवाली रविकांत सेमवाल ने बताया कि दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है जबकि 14 घायल लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे में घायल तुषार यादव निवासी सुभाष कालोनी, गली नंबर एक बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि घायल बल्लभगढ़ व आसपास के ही हैं। गाड़ी ओवरस्पीड थी और मोड़ में चालक संतुलन खो बैठा।

100 फ़िट गहरी खाई में जा गिरा ट्रैवलर 

पुलिस जानकारी के अनुसार हरियाणा के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर भवाली से मुक्तेश्वर की ओर जा रहा था। तभी मल्ला रामगढ में लक्ष्मीखान तिराहे से करीब 1 किमी आगे मुक्तेश्वर की ओर जाते वक्त चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया। जिससे ट्रैवलर असंतुलित होकर पैराफिट तोड़ते हुए 100 फ़िट गहरी खाई में जा गिरा। और खाई में यात्रियों की चीख पुकार मच गई।

घायल व्यक्तियों के नाम

(1) मनीष कुमार उम्र 25 वर्ष (2) कुo नंदिनी उम्र 22 वर्ष (3) तुषार कुमार उम्र 21 वर्ष (4) लक्ष्मी उम्र 27 वर्ष (5) मयंक उम्र 17 वर्ष (6) प्रदीप कुमार उम्र 26 वर्ष (7) कुo रितिका उम्र 23 वर्ष (8) हर्ष वर्मा उम्र 26 वर्ष (9) कुमारी पायल उम्र 22 वर्ष (10) आनंद उम्र 27 वर्ष (11) अजय उम्र 25 वर्ष (12) अंजलि उम्र 22 वर्ष (13) कुo मिस्टी उम्र 10 माह (14) यश कुमार उम्र 27 वर्ष [चालक]

मामूली रूप से घायल

(1) धर्मेंद्र उम्र 24 वर्ष (2) डॉली उम्र 25 वर्ष (3) अंजलि उम्र 23 वर्ष (4) धीरज उम्र 25 वर्ष (5) अंकित उम्र 26 वर्ष (6) सोनिया उम्र 23 वर्ष।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।