विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में वीकेंड पर बढ़े पर्यटक, नहीं मिले कमरे तो फुटपाथ पर गुजारी रात, सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार

Published: Sat, 03 Oct 2026 01:31 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 03 Oct 2026 03:55 PM (GMT+05:30)

नैनीताल में तीन दिवसीय वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

HighLights

  1. तीन दिवसीय वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों का सैलाब उमड़ा

  2. यातायात व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं

  3. शटल सेवा के बावजूद जाम से पर्यटक व स्थानीय परेशान

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर में तीन दिनी वीकेंड पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ा तो प्रशासन और पुलिस की सारी व्यवस्थाएं पटरी से उतर गई। नैनीताल के एंट्री मार्गो में वाहनों का दबाव बढ़ने से लंबी कतार लगी रही।

नैनीताल शहर में इतनी ज्यादा संख्या में पर्यटक पहुंचे की। कहीं-कहीं पर्यटकों को होटलों में कमरे तक नहीं मिले। कुछ ने तो फुटपाथ पर भी रात गुजारी।

यह भी पढ़ें- कैंची धाम में जाम से हाहाकार, थमे पहिए... भूखे-प्यासे घटों वाहनों में कैद हजारों श्रद्धालु और पर्यटक

विशेष यातायात प्लान लागू

पुलिस ने सुबह से ही विशेष यातायात प्लान लागू कर वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर रोक शटल सेवा शुरू तो की, लेकिन इसके बाद भी जाम की समस्या हल नहीं हुई। जाम में घंटो फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को फजीहत झेलनी पड़ रही है।

बता दें कि दो अक्टूबर के बाद शनिवार और रविवार तीन दिनी वीकेंड पर भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद थी। शुक्रवार सुबह पर्यटकों की आमद शनिवार दोपहर बाद तक बनी गई हुई है। सुबह ही शहर के डीएसए मैदान, मेट्रोपोल, सूखाताल समेत अन्य पार्किंग स्थल फुल हो गए। जिससे सड़कों पर पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने लगा।

पुलिस ने विशेष यातायात प्लान लागू करते हुए हल्द्वानी रोड से आ रहे वाहनों को रूसी और कालाढूंगी रोड से आ रहे वाहनों को नारायण नगर पर रोकना शुरू कर दिया। जहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को शहर भेजा जा रहा है। लेकिन एंट्री प्वाइंट पर भी वाहनों की कतार लगी है।

यह भी पढ़ें- मसूरी में 'महा जाम': सरकारी गाड़ी छोड़ स्कूटी पर निकले मंत्रीजी... सैलानियों को नहीं मिले कमरे, रेस्टोरेंट के बाहर लगी लाइन

कैंची धाम जाने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण भवाली रोड में भी यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। नैनीताल रोड में भवाली से जोखिया तक छह किमी जबकि हल्द्वानी मार्ग में भूमियाधार तक वाहनों की कतार लगी हुई है। एंट्री प्वाइंट में मूलभूत व्यवस्थाएं नहीं होने से पर्यटक समेत स्थानीय लोग भी परेशान है।