विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब नैनीताल पहुंचने के लिए गाड़ी बदलने की जरूरत नहीं, तालों के शहर से गुरुग्राम की डायरेक्ट बस

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:23 AM (IST)

हल्द्वानी डिपो ने नैनीताल से गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा का प्रस्ताव भेजा है, जिससे यात्रियों को अब गाड़ी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। हरियाणा के गुरुग्राम और आसपास से जुड़े लोगों को नैनीताल घूमने के लिए भविष्य में दो-दो गाड़ियां बदलने की जरूरत नहीं है।

परिवहन निगम के हल्द्वानी डिपो ने मुख्यालय को प्रस्ताव भेज सात नई गाड़ियों की डिमांड की है। बस मिलने के बाद दो वाहनों को नैनीताल-गुरुग्राम रूट पर चलाया जाएगा। संभावना है कि त्योहारी सीजन के बाद मुख्यालय से नए वाहन मिलेंगे।

गुरुग्राम से जुड़े पर्यटकों को नैनीताल आने के लिए वर्तमान में निजी वाहन-टैक्सी से सफर न करने पर हल्द्वानी तक बस से सफर करना पड़ता है। इसके बाद नैनीताल के लिए दूसरी गाड़ी पकड़नी पड़ती है।

सवारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हल्द्वानी डिपो ने नैनीताल टू गुरुग्राम मार्ग के लिए दो बसों का प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा पर्वतीय रूट कर्णप्रयाग, जौरासी के लिए चार और हल्द्वानी से नैनीताल के लिए एक बस की मांग की है।

कर्णप्रयाग वाली गाड़ी रानीखेत, द्वाराहाट और चौखुटिया जैसे प्रमुख हिल स्टेशन को भी कवर करेगी। यानी बस मिलने के बाद बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। एआरएम के अनुसार कर्णप्रयाग, जौरासी और नैनीताल के लिए वर्तमान में संचालित गाड़ियां पुरानी होने के कारण नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।