विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर स्कूली बच्चों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा, दो शिक्षक तीन छात्राएं घायल

Published: Sat, 06 Jun 2026 10:21 AM (GMT+05:30)

नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर फरीदाबाद के स्कूली बच्चों और शिक्षकों को ले जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर पलट गया। इस हादसे ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, जागरण, कालाढूंगी। नैनीताल से घूमकर हरियाणा वापस लौट रहे स्कूली बच्चों और शिक्षकों से भरा टेंपो ट्रैवलर नगर से पहले पांच किलोमीटर पहले ही बीच सड़क पर पलट गया। इस हादसे में दो शिक्षक, तीन छात्राएं और चालक घायल हो गए। वाहन में 20 लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 सेवा से कालाढूंगी सीएचसी पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को फरीदाबाद, हरियाणा से स्कूली बच्चों का दल टैंपो ट्रैवलर से नैनीताल घूमने आया था। वीरवार रात सभी वापस लौट रहे थे।

डेढ़ बजे के आसपास नगर से पांच किलोमीटर पहले शिव मंदिर के पास वाहन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया, जिससे टेंपो में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। पीछे से आ रहे साथियों ने घायलों को बाहर निकाला, सूचना पर एसआइ जयवीर सिंह के साथ पुलिस टीम मौके पहुंची और घायलों को कालाढूंगी सीएचसी पहुंचाया गया।

चालक समेत बीस लोग सवार

टेंपो ट्रैवलर में चालक समेत बीस लोग सवार थे। हादसे में चालक मुकेश पंडित को अधिक चोट आई है। शिक्षिका प्रतिष्ठा, प्रिया भारती और छात्राएं मानया, ऐश्वर्या, गीत महलोत्रा को हल्की चोटें आईं। डाक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जिसके बाद सभी दूसरे वाहन से घर गए।

चालक मुकेश ने बताया कि पिछले टायरों से धुआं आने के बाद वाहन को सड़क के किनारे स्टेरिंग लाक कर खड़ा किया गया। आधे घंटे बाद हैंड ब्रेक खींचते ही ढलान में टैंपो ट्रैवलर टायर लगे ओट पत्थर के ऊपर से निकल आगे जाकर पलट गया। टैंपो ट्रैवलर में स्टेयरिंग लाक लगने से बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो टैंपो ट्रैवलर खाई में जा गिरता।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।